शुजात बुखारी की हत्या में पाकिस्तान का हाथ, पुलिस ने जारी की आतंकियों की तस्वीरें
श्रीनगर। शुजात बुखारी मर्डर केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों की तस्वीर रिलीज की है। इसके साथ ही सभी आरोपियों के पर्सनल डिटेल भी जारी किए गए हैं। आईजी पुलिस एसपी पानी ने कहा, पाकिस्तान के रहने वाले सजाद गुल, अजाद अहमद मलिक, अनंतनाग का लश्कर ऑपरेटिव, मुजफर अहमद भट्ट, लश्कर का नावेद जट्ट की पहचान शुजात बुखारी मर्डर केस में हुई है। पानी ने कहा, दुर्भावनापूर्ण सोशल मीडिया कैंपेन की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया।

हमारे पास ठोस प्रमाण है कि इस हत्याकांड की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। सजाद गुल की वजह से पता चलता है कि इसके पीछे लश्कर-ऐ-तैयबा था। वह अभी पाकिस्तान में हैं। आपको बता दें कि 14 जून को वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की गई थी। बुखारी उस वक्त अपनी कार में सवार थे। इसमें बुखारी के दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। बुखारी की हत्या के तुरंत बाद श्रीनगर के डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। हत्या के दिन जिन तीन लोगों की सीसीटीवी तस्वीर पुलिस ने जारी की थी, पुलिस को उनके बारे में सारी जानकारी मिल गई है। पुलिस ने जिस पाकिस्तानी नागरिक की पहचान की है, उसका नाम नावीद जट्ट है।
आईजीपी ने कहा, 'चार आरोपियों में से मास्टरमाइंड सज्जाद गुल श्रीनगर का है लेकिन इस वक्त पाकिस्तान में है। सज्जाद गुल इससे पहले नई दिल्ली और श्रीनगर में आतंकी गतिविधियों में पकड़ा गया था। 2017 में वह पाकिस्तान भाग गया और उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सज्जाद ने ही हत्या से पहले सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे ब्लॉग और पोस्ट तैयार किए थे।'












Click it and Unblock the Notifications