श्रद्धा केस ने ताजा की दर्दनाक यादें, पति को कड़ाही में पकाने से लेकर पत्नी के 72 टुकड़ों तक...

श्रद्धा वॉकर के मामले ने उत्तराखंड के देहरादून की शांत वादियों के उस क्रूरता भरे वाकये की याद दिला दी, जब शख्स ने अपनी पत्नी के 72 टुकड़े कर डाले थे। सर्बिया में भी पत्नी ने पति को टुकड़ों में काटकर कड़ाही में उबाल दिया।

कहते हैं प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। अपने प्यार को पाने के लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिये तैयार रहता है। लेकिन जब इश्क का ये खुमार किसी की जान लेने पर तुल जाए और इंसान से कुछ ऐसा करा दे, जो शायद सोच के भी परे हो, तो इसे इश्क कहना सही नहीं होगा। फिर ये प्यार हो ही नहीं सकता। ऐसे लोग अगर प्यार कर भी बैठें, तो फिर उनके सिर से प्यार के जुनून को उतरते और सिर पर खून सवार होते भी देरी नहीं लगती। हालिया मामला श्रद्धा वॉकर का है, जिसे उसके पार्टनर ने मौत के घाट उतारकर शव के 35 टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। ये कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी उत्तराखंड के अनुपमा मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2010 में देहरादून की शांत वादियों में कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों का दिल दहला कर रख दिया। तब शख्स ने अपनी पत्नी के 72 टुकड़े कर डाले थे। न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी कई शॉकिंग मामले सुनने को मिले हैं। सर्बिया का एक मामला खूब सुर्खियों में रहा, जिसमें पत्नी ने पति के टुकड़े कर कड़ाही में उबाल दिए।

प्यार था तो फिर क्रूरता क्यों?

प्यार था तो फिर क्रूरता क्यों?

पार्टनर को पहले मौत के घाट उतारना, फिर निर्ममता से उसके शरीर के टुकड़े कर देना और इसके बाद उसे फ्रीजर में रखना। ये बातें सुनने में अजीब लग रही हैं। जरा सोच कर देखिये, जो लोग ऐसी क्रूरता भरी घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे किस मानसिकता के होते होंगे। ऐसे लोगों को इंसान कहना भी शायद गलत होगा। श्रद्धा वॉकर के मामले ने लोगों का दिल दहला कर रख दिया है। श्रद्धा के पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने न सिर्फ उसे मौत के घाट उतारा, बल्कि उसके 35 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए। इस घटना से हर कोई सदमे में है।

पत्नी के कर दिए थे 72 टुकड़े

पत्नी के कर दिए थे 72 टुकड़े

श्रद्धा मर्डर केस ने उत्तराखंड के अनुपमा केस की यादें एक बार फिर ताजा कर दी। आज से 12 साल पहले दून की शांत वादियों में अनुपमा गुलाटी की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इसे जिसने भी देखा और सुना, उसकी रूह कांप गई थी। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने झगड़ा होने के बाद अपनी पत्नी अनुपमा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव के 72 टुकड़े कर डाले थे।

मसूरी के जंगलों में फेंकता था अंग

मसूरी के जंगलों में फेंकता था अंग

राजेश ने कटर और आरी से अपनी पत्नी के शव के 72 टुकड़े किए थे और फिर इन्हें डीप फ्रीजर में छिपाकर रख दिया था। वो शव को ठिकाने लगाने के लिए रोजाना इसका एक टुकड़ा काली पन्नी में डालकर ले जाता था और मसूरी के घनघोर जंगलों में फेंक आता था। साल 2017 में कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए राजेश गुलाटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

अफेयर के चलते कुल्हाड़ी से काटा

अफेयर के चलते कुल्हाड़ी से काटा

ये दो ही ऐसे मामले नहीं हैं, जहां इतनी क्रूरता देखी गई हो। 13 मई को मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में रहने वाले एक सफाईकर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काट भी दिया था। ये हत्या भी प्रेम प्रसंग के चलते की गई। आरोपी की शादीशुदा बेटी के साथ मृतक का अफेयर था, जिसके बाद बदनामी के डर के आरोपी, उसकी बेटी और दामाद, तीनों लोगों ने मिलकर उसे कुल्हाड़ी से काट डाला और उसके शव के कई हिस्से कर दिए।

खुद लड़की थी साजिश का हिस्सा

खुद लड़की थी साजिश का हिस्सा

इसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। मृतक की हत्या के समय उसे शराब पिलाई गई थी। हत्या में शामिल चार आरोपी तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए, लेकिन मृतक की प्रेमिका और एक अन्य आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर बताए गए। इस घटना के बारे में सुनकर भी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। बताया जा रहा था कि पहले भी युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वो नहीं माना तो बदनामी के डर से लड़की के पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। चौंकाने वाली बात तो ये है कि लड़की भी इस पूरी वारदात का हिस्सा थी।

पति को टुकड़े कर कड़ाही में पकाया

पति को टुकड़े कर कड़ाही में पकाया

अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी क्रूरता भरी घटनाएं सिर्फ हमारे देश में ही होती हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। घटिया और क्रूर मानसिकता वाले लोग किसी एक ही देश से संबंध रखते हों, ऐसा जरूरी नहीं है। सर्बिया के जरंजनीन से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, सर्बिया में एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वो घर के कामों में उसका हाथ नहीं बंटाता था।

बेटे की गवाही से खुला पूरा राज

बेटे की गवाही से खुला पूरा राज

पत्नी पति से बहुत चिढ़ गई थी, जिसके बाद उसने पति को मारने की साजिश रची। इससे भी चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस औरत ने न सिर्फ अपने पति की हत्या की, बल्कि उसके बॉडी पार्ट्स को कड़ाही में उबाल भी दिया। खबर सामने आने के बाद सनसनी मच गई थी। ये घटना इसी साल 10 मई की है। महिला के बेटे ने पुलिस में जब गवाही दी, तब जाकर ये पूरा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+