' असम के मदरसों में बाहरी इमाम की ना हो एंट्री' आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ पर CM हिमंत बिस्व सरमा

नई दिल्ली, 04 अगस्त। बीते दिनों असम के मदरसों में बंग्लादेश समेत अन्य देशों से फंडिंग और जिहादी ट्रेनिंग के कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामला असम के सम के मोरीगांव से जुड़ा हुआ है। जहां मदरसे के प्रमुख मुफ्ती समेत कुल 8 मौलवियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक चांच में आरोपों तय होने के बाद प्रशासन मदरसा प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की । वृहस्पतिवार को उस मदरसे को प्रशासन ढहा दिया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के मदरसो में बाहरी इमामों की एंट्री पर चिंता व्यक्त की है।

CM Himanta Biswa Sarma

असम के मदरसे में आतंकी फंडिंग का ये पहला मामला नहीं है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा 'असम जिहादी गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से जुड़े पांच मॉड्यूल का पांच महीने में भंडाफोड़ हुआ।' सीएम ने आगे कहा 'अंसारुल इस्लाम से जुड़े छह बांग्लादेशी नागरिकों ने युवाओं को शिक्षित करने के लिए असम में प्रवेश किया था और उनमें से एक को तब गिरफ्तार किया गया था जब इस साल मार्च में बारपेटा में पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। वहीं मुख्यमंत्री ने राज्य के मदरसों में राज्य के बाहर से इमामों की एंट्री पर चिंता व्यक्त की। सीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले इमामों द्वारा मुस्लिम युवकों को निजी मदरसों में पढ़ाना चिंताजनक है।

सीएम ने कहा कि बीते पांच महीनों में जिहादी गतिविधियों के आतंकी कनेक्शन से जुड़े पांच मामलों में सिर्फ एक बंग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले इमामों की मदरसों में एंट्री को लेकर आशंका है। सीएम ने अपील कि कि राज्य के बाहर से कोई भी मदरसे में शिक्षक या इमाम बन जाए।

असम के मोरीगांव के मदरसे के मुफ्ती मुस्तफा को आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह मोइराबारी में 2018 से जामी-उल-हुदा मदरसा चलाता है। पुलिस ने उसे गत 28 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। मुफ्ती मुस्तफा के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य सामग्री के साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए थे। । इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ के मदरसे के 8 मौलवियों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि मुफ्ती को बांग्लादेश का आंतकी अंसरुल्ला फंडिंग कर रहा था। इसके अलावा भी मदरसे को कई अन्य देशों से फंडिंग हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+