लोन चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचना चाहता है युवक, दिया इश्तेहार

नई दिल्ली। कई बार लोग कर्ज चुकाने के लिए अपना घर-द्वार, जमीन, गाड़ी सब बेच देते हैं, लेकिन कर्नाटक में कर्ज के बोझ तले दबे एक युवक के पास कर्ज चुकाने का सब कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने अपनी किडनी बेचने का फैसला किया। चाय की दुकान चलाने वाले युवक ने घर बनाने के लिए लोन लिया था, लेकिन जब वो कर्ज चुकाने में असहाय हो गया तो उसने अपनी किडनी बेचने का फैसला किया और इसके लिए विज्ञापन छाप दिया।

Young Tell Seller wants to sell his Kidney to pay his loan

उसने किडनी बेचने के लिए एक बोर्ड पर अपना नम्बर लिख कर इश्तेहार दिया कि वो अपनी किडनी बेचना चाहता है। घटना कर्नाटक के मंड्या जिले के टागाहाली गांव की है, जहां विनोद एक छोटी सी चाय की दुकान चलाता था। उसने घर बनाने के लिए लोन लिया था लेकिन अब वो उस कर्ज को नहीं चुका पा रहा था । लेनदारों ने लोन चुकाने के लिए विनोद पर दबाव डालना शुरू किया तो उसके पास अपनी किडनी बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। विनोद ने एक बोर्ड पर किडनी बेचने के लिए एक इश्तेहार दिया, जिसपर लिखा था 'किडनी फॉर सेल'

विनोद ने कहा कि वो कर्ज की वजह से आत्महत्या नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने अपनी किडनी बेचने का फैसला किया। ताकि वह लोन चुका सके और अपना घर बनवा सके। विनोद ने कहा कि सरकार उसे जमीन के कागज नहीं दे रही है, वरना वो अपनी जमीन बेचकर कर्ज चुका लेता। जब मामला मीडिया में पहुंचा तब जाकर जिला प्रशासन ने इसपर गंभीरता दिखाई और विनोद की मदद के लिए आगे आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+