बीजेपी की शर्तों पर शिवसेना बनेगी सरकार का हिस्सा
मुंबई। महाराष्ट्र राजनीति के 'नैचुरल एलाइज' यानी बीजेपी और शिवसेना फिर से एक साथ आ गए हैं। यह अलग बात है कि जो शिवसेना अकड़ दिखा रही थी, उसे बीजेपी की शर्तों के आगे झुकना पड़ गया है।

बीजेपी और शिवसेना के बीच पिछले करीब डेढ़ माह से तनातनी चल रही थी। अब बीजेपी शिवसेना को 10 मंत्री पद देने को राजी हो गई है। लेकिन डिप्टी सीएम का पद फिर भी शिवसेना को नहीं मिल सका है।
बुधवार को शिवसेना के 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि इसी दिन महाराष्ट्र में सरकार कैबिनेट का विस्तार भी करने वाली है। शिवसेना ने बीजेपी को संदेश भेज दिया कि उनकी पार्टी बिना डिप्टी सीएम के पद के सरकार में शामिल होने को तैयार है।
जो पद बीजेपी ने शिवसेना को दिए हैं उनमें पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा और जल संसाधन मंत्रालय दिए जाने के बारे में खबरें आ रही हैं।
सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने उद्धव ठाकरे के उस ऑफर को पहली ही नजर में सिरे से नकार दिया था जिसमें उन्होंने गठबंधन की हालत में डिप्टी सीएम और होम मिनिस्टर का पद मांगा था। बीजेपी की ओर से जो ऑफर शिवसेना को दिया गया उसमें छह कैबिनेट मिनिस्टर और चार स्टेट मिनिस्टर की बात कही गई थी।












Click it and Unblock the Notifications