बजरंग दल के दिवंगत नेता की बहन समेत 11 पर FIR, मुस्लिम युवक की कार में तोड़फोड़,लगाए जय श्री राम के नारे
बजरंग दल के दिवंगत नेता की बहन समेत 11 पर FIR, मुस्लिम युवक की कार में तोड़फोड़,लगाए जय श्री राम के नारे
कर्नाटक में शिवमोगा में बजरंग दल के दिवंगत नेता हर्ष की बहन अश्विनी समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिवमोगा पुलिस ने दिवंगत नेता हर्ष की बहन अश्विनी और 10 अन्य लोगों पर सैयद परवेज के रूप में पहचाने जाने वाले मुस्लिम व्यक्ति की इनोवा कार को नुकसान पहुंचाने, उसमें तोड़-फोड़ करने और नारा लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया है कि अश्विनी और दस अन्य लोग बाइक पर आए जय श्री राम का नारा लगाते हुए सैयद परवेज की कार में तोड़फोड़ की। ये घटना शनिवार 22 अक्टूबर की है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बाइक सवार कुछ बदमाश दिवंगत नेता हर्ष के आवास के पास छुरा और अन्य घातक हथियारों के साथ घूमते नजर आए। उन्होंने उनके घर के पास नारे भी लगाए। 24 अक्टूबर सोमवार की रात शिवमोग्गा में स्थिति काफी तनावपूर्ण थी। शिवमोगा में 24 अक्टूबर सोमवार की रात स्थिति काफी तनावपूर्ण थी।
पुलिस ने क्या कहा?
स्थानीय निवासी प्रकाश ने जब हर्ष के घर पास आए बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसपर पथराव किया और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
शिवमोगा पुलिस अधीक्षक मिथुन नाइक ने कहा, ''घायल प्रकाश की उम्र 25 साल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने कहा है कि उसके सिर में मामूली चोट आई है। वह सुरक्षित है। प्रकाश ने अपने रिकॉर्ड बयान में कहा है कि तीन बदमाशों ने उसके ऊपर पत्थर से हमला किया था, वे तीनों बाइक पर सवार होकर आए थे। तीनों गंदे कॉमेंट कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।'
रैली के दौरान हुई ये घटना
अधिकारियों के मुताबिक, शिवमोगा में स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शनिवार 22 अक्टूबर को शाम 5.15 बजे हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं ने बाइक पर सवार होकर सावरकर रैली निकाली। बाइक रैली में बजरंग दल के दिवंगत नेता हर्ष की बहन अश्विनी भी नजर आई थीं।
इसी बाइक रैली के दौरान अश्विनी ने कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सैयद नाम के एक व्यक्ति की इनोवा कार को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 416, 143,147,427 और 149 के तहत उन सब लोगों पर मामला दर्ज किया गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाशों ने हर्ष के घर के पास जमकर नारेबाजी की। वे बाइक पर थे और उन्हें कुल्हाड़ी और अन्य घातक हथियार चलाते देखा गया। उन्होंने पथराव किया, जिसमें 25 वर्षीय प्रकाश नामक एक व्यक्ति घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications