राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन पर सियासत तेज, अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर संजय राउत ने किया बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: कई हफ्तों के सस्पेंस के बाद आखिरकार कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। राहुल गांधी को रायबरेली से जबकि किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी (एसपी) के साथ सीट-बंटवारे के समझौते के तहत 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली को छोड़कर सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। केवल इन दोनों सीटों को लेकर पार्टी अपने पत्ते नहीं खोल रही थी।
यह भी देखें: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी? अमेठी को लेकर किया बड़ा दावा

Sanjay Raut Rahul Gandhi

ऐसी चर्चा थी कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव मैदान में होंगे जबकि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अब पार्टी ने इन सीटों पर अपना रुख साफ करते हुए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी के रायबरेली से मैदान में उतरने के बाद बीजेपी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कस रही है। इसी बीच महाराष्ट्र में इंडिया ब्लॉक के घटक दल शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने राहुल गांधी के पक्ष में बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवारी पर सांसद संजय राउत ने कहा, "राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। रायबरेली गांधी परिवार की सीट रही है। इस बार स्मृति ईरानी लोकसभा नहीं जा रही है। केएल शर्मा जा रहे हैं।"

उन्होंने ने कहा, "वे वायनाड से चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं, लेकिन हम सबकी इच्छा थी कि गांधी परिवार से कोई उत्तर प्रदेश से लड़े, चाहे वह अमेठी हो या रायबरेली। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को रायबरेली से लड़ने के लिए कहा है और हम इसका स्वागत करते हैं। इंदिरा गांधी के समय से ही नेहरू परिवार रायबरेली से चुनाव लड़ता रहा है। अमेठी से कोई भी जीत सकता है, केएल शर्मा गांधी परिवार के सदस्य हैं। इस बार स्मृति ईरानी लोकसभा नहीं जा रही हैं, लेकिन केएल शर्मा जा रहे हैं।"

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा, "मोदी जी झुठ बोलते हैं। शिवसेना के तोड़ने का काम मोदी जी ने किया है। यह चुनाव देश के लिए नहीं हो रहा है बल्कि मोदी और शाह के लिए हो रहा है। बीजेपी 200 पार नहीं करेगी देश की जनता सावधान है।"
यह भी देखें: 'डरो मत, भागो मत....' राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव ना लड़ने पर पीएम मोदी ने ली चुटकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+