शिवसेना बोली-UPA के विस्तार का वक्त आ गया है, शरद पवार को सौंपी जाए कमान
नई दिल्ली। शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए। संजय राउत का कहना है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के विस्तार का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र के लिए कमजोर विपक्ष बेहद ही बुरा है। इसे साथ ही संजय राउत ने ये भी कहा कि, यूपीए की कमान शरद पवार के हाथों में सौंपी जानी चाहिए।

संजय राउत ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के विस्तार का समय आ गया है, सभी विपक्षी दलों को केंद्र के 'तानाशाही रवैये' के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेफ्ट-राइट सभी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए ताकि मोदी सरकार के तानाशाही रवैये को दुर्जेय विकल्प दी जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यूपीए (UPA) की कमान शरद पवार के हाथों में सौंपने की मांग भी की।
संजय राउत ने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रभावी तरीके से इन सालों में संयुक्त विकासशील मोर्चा (यूपीए) का नेतृत्व किया। अब वक्त आ गया है कि यूपीए में और भी एलायंस को जोड़ा जाए। बहुत सारी क्षेत्रीय पार्टी है जो अलग-अलग राज्य में बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है, लेकिन वो यूपीए का हिस्सा नहीं है। सभी विपक्षी पार्टियों को एक छत के नीचे आ जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, विभिन्न राज्यों में गैर-भाजपा सरकारों को विकासात्मक कार्यों को करने में केंद्र सरकार से असहयोग जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक का कहना है कि अगर शिवसेना सरकार पवार साहब के नाम की वकालत कर रही है तो हम उनके आभारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications