शिवसेना के मुखपत्र सामना का बड़ा आरोप, BJP को नीरव मोदी ने दिया था चंदा

नई दिल्ली। बैंक डिफॉल्टर नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर चल रही खबरों के बीच शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना का कहना है कि चुनाव अभियान में नीरव मोदी ने बीजेपी की वित्तीय मदद की थी। मालूम हो कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत से फरार नीरव मोदी इन दिनों लंदन में है, ब्रिटेन की एक अदालत में आज (सोमवार) उसके प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई हुई है।

शिवसेना ने पीएम मोदी पर बोला हमला

शिवसेना ने पीएम मोदी पर बोला हमला

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले भगोड़े नीरव मोदी को लेकर अब शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधा है। बैंक घोटाले को लेकर गत शनिवार शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। संपादकीय में शिवसेना ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी जो इस घोटाले का मुख्य आरोपी है, वह भाजपा का 'साझेदार' है। नीरव मोदी ने चुनाव के लिए धन इकट्ठा करने में बीजेपी की मदद की।

प्रधानमंत्री के साथ दिखा था नीरव मोदी

प्रधानमंत्री के साथ दिखा था नीरव मोदी

किसी समय में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी रही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अब मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि पीएनबी घोटाले ने, प्रधानमंत्री मोदी के देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादे की धज्जियां उड़ा दी है। सामना के संपादकीय में कहा गया कि, नीरव मोदी जनवरी में देश छोड़कर चला गया था। हालांकि उसके कुछ सप्ताह पहले ही उसे दावोस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ देखा गया था।

बीजेपी के लिए चुनाव में किया धन इकट्ठा

बीजेपी के लिए चुनाव में किया धन इकट्ठा

शिवसेना ने कहा, नीरव मोदी भाजपा का साथी रहा है और वह बीजेपी के लिए चुनाव में धन इकट्ठा करने में सबसे आगे था। शिवसेना ने कहा कि यह आरोप नहीं लगेगा कि हीरा व्यापारी ने भाजपा नेताओं के आशीर्वाद से देश को लूटा। हालांकि, पार्टी ने आरोप लगाया कि कई ऐसे नीरव मोदी हैं जो भाजपा की तिजोरी भरने और कई चुनाव जीतने में मदद कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: सात बार कोरोना पॉजिटिव आया गुजरात का 19 वर्षीय लड़का, कहा- निगेटिव आने पर ही घर लौटूंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+