महाराष्ट्रः मराठा आरक्षण की मांग के समर्थन में शिवसेना विधायक ने दिया इस्तीफा
मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लोगों के लिए नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर हो रहा आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन समाप्त हो गया। इस बीच मराठा आरक्षण की मांग के समर्थन में शिवसेना विधायक हर्षवर्धन रायभान जाधव ने विधानसभा स्पीकर को ईमेल से अपना इस्तीफा भेजा है। विधायक हर्षवर्धन विधानसभा स्पीकर को अपने इस्तीफे की हार्ड कॉपी सौंपने के लिए मुंबई के लिए निकल गए हैं।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में हिंसा के बाद आखिरकार बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा ने इस आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा कि लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय किया गया।
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दिन भर चले हिंसक प्रदर्शनों के बाद शाम को चुप्पी तोड़ी। फडणवीस ने कहा, 'सरकार ने मराठा समुदाय के विरोध को संज्ञान में लिया है और इससे जुड़े कई निर्णय लिए गए हैं। सरकार उनसे बात करने को तैयार है।' हाई कोर्ट के फैसले को मराठा समुदाय को आरक्षण न मिलने की वजह बताते हुए सीएम ने कहा, 'सरकार ने मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए कानून बनाया था लेकिन वह बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा रोक दिया गया।'












Click it and Unblock the Notifications