शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी शासित निगम पर लगाया 500 करोड़ के घोटाले का आरोप

शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी शासित निगम पर लगाया 500 करोड़ के घोटाले का आरोप

मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय राउत ने बीजेपी शासित पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम में 500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया। संजय राउत ने मामले की जांच की मांग करत हुए खत लिखा है। शिवसेना नेता ने भाजपा नेता किरीट सोमैया को पत्र लिखकर इसकी जांच ईडी स करवाने की मांग की है।

 Shiv Sena leader Sanjay Raut alleges Rs 500 crore scam in BJP-led municipal corporation

संजय राउत ने कहा कि उन्होंने घोटाले के खिलाफ पर्याप्त सबूत सौंपे हैं, ताकि इसकी निष्पक्ष जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की ईडी से जांच हो, इसक लिए उन्होंने सबूत और स्मार्ट सिटी परियोजना में कथित घोटाले स जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत कई नेताओं पर घोटालों को लेकर निशाना साध चुके हैं, जिसके बाद अब अब संजय राउत ने तंज कसते हुए उनपर निशाना साधा हैं और भाजपा शासित नगर निगम के घोटाले को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी इस परियोजना का 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी खजाने का दुर्पयोग किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+