प्रियंका चतुर्वेदी को मिली जान से मारने की धमकी, ट्विटर पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

प्रियंका चतुर्वेदी ने धमकी देने वाले शख्स की पोस्ट का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर पेज पर भी शेयर किया है।

Recommended Video

    Shiv Sena नेता Priyanka Chaturvedi को मिली जान से मारने की धमकी। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर चल रही तनातनी जारी है। इस बीच शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। ट्विटर पर आशीष नामक शख्स ने प्रियंका चतुर्वेदी को अपशब्द कहते हुए उन्हें धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद प्रियंका ने मामले की शिकायत पुलिस में करते हुए शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने धमकी देने वाले शख्स की पोस्ट का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर पेज पर भी शेयर किया है।

    'असहमति स्वीकार्य है, धमकी नहीं'

    'असहमति स्वीकार्य है, धमकी नहीं'

    ट्विटर पर आशीष कुमार नाम के हैंडल से प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना की नगर सेविका (पार्षद) शीतल म्हात्रे के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने शख्स की धमकी वाले पोस्ट का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जान से मारने की ऐसी खुली धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में सहयोग के लिए शीतल म्हात्रे और राहुल कनल का धन्यवाद। असहमति स्वीकार्य है, धमकी नहीं।' मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि वो धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

    प्रियंका को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल एक शख्स ने प्रियंका चतुर्वेदी की 10 वर्षीय बेटी को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी। प्रियंका की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गिरीश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स के खिलाफ गृह मंत्रालय के निर्देश पर मुंबई पुलिस ने आईटी एक्ट और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने टि्वटर इंडिया से उस अकाउंट का ब्योरा देने को भी कहा था, जिससे प्रियंका को धमकी दी गई थी।

    कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं थी प्रियंका

    कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं थी प्रियंका

    गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं थी। दरअसल यूपी के मथुरा में कांग्रेस पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस बात का जिक्र खुद प्रियंका ने पार्टी आलाकमान के सामने उठाया, जिसके बाद उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी हुई। हालांकि, लोकसभा चुनाव के वक्त उन सभी कार्यकर्ताओं ने अपने व्यवहार पर खेद जताया, जिसके बाद उन्हें पार्टी में फिर वापस ले लिया गया। प्रियंका चतुर्वेदी ने इसी बात से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ दी। प्रियंका ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा था, 'कांग्रेस के लिए अपना खून-पसीना एक करने वालों के स्थान पर कुछ लंपट आचरण करने वालों को तरजीह मिल रही है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+