शिवसेना ने भाजपा विधायक राम कदम को बताया 'अलाउद्दीन खिलजी', कहा- अब चुप क्यों हैं स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। शिवसेना ने शुक्रवार को महाराष्ट्र भाजपा के विधायक राम कदम की तुलना अलाउद्दीन खिलजी से की है। बता दें कि राम कदम ने लड़की के अपहरण करने को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अब शिवसेना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। दरअसल राम कदम ने कहा था कि उन्हें जो लड़की पसंद हो वे उसका अपहरण करवा लेंगे। शिवसेना ने कहा है कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करते हैं दूसरी ओर उनकी पार्टी के विधायक महिलाओं के बीच आपत्तिजनक बयान देकर महिलाओं के बीच डर पैदा कर रहे हैं।

Shiv Sena compares BJP MLA Ram Kadam to Alauddin Khilji, after his anti women statements

शिवसेना ने पार्टी के मुख्यपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा है कि रानी पद्मावती ने अपने सम्मान, प्रतिष्ठा और धर्म की रक्षा करने के लिए हजारों राजपूत महिला के साथ जौहर किया था। उनका जौहर महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक है लेकिन अब ऐसा दिख रहा है कि महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए बीजेपी के खिलजी के खिलाफ जौहर करने का समय आ गया है। शिवसेना के कहा महाराष्ट्र में ये किस तरह की आनंदभोगी संस्कृति पनप रही है।

बस मुझे लड़की का नाम बताइए उसे अगवा कर लूंगा: विधायक
बता दें कि महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा था कि बस आप मुझे उस लड़की का नाम बताइये जिसे आप पसंद करते हो और मैं उसको अगवा कर लूंगा और आपको सौंप दूंगा। विधायक के इस बयान पर शिवसेना ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी ऐसे लोगों को पाल रही जो महिलाओं, किसानों और सैनिकों की पत्नियों के बारे में इस तरह की गलत बातें बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेने और राज्य में शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। शिवसेना ने कहा कि आमतौर पर महिलाओं के मुद्दे पर बोलने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुप्पी क्यों साध रखी हैं?

यह भी पढ़ें-सांसद-विधायकों के सचिवों को बीजेपी का फरमान, मीडिया से बनाकर चलो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+