वीडियो: मार्लिन मुनरो जैसा पोज दे रही थीं शिल्पा कि इतने में आया हवा का झोंका और...

नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर अपने योगा और वर्कआउट की वीडियो के चलते चर्चा में रहने वाली शिल्पा को घूमना भी काफी पसंद है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे बोट पर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस मार्लिन मुनरो वाला पोज देते हुए शिल्पा के साथ जो हुआ उसपर वे खुद ही हंस पड़ीं।

हवा से यूं उड़ी शिल्पा की ड्रेस कि...

हवा से यूं उड़ी शिल्पा की ड्रेस कि...

वीडियो में तेज हवा में मार्लिन मुनरो वाला पोज देते हुए शिल्पा शेट्टी की ड्रेस यूं उड़ी कि वे शर्मा गईं। दरअसल शिल्फा रेड कलर का ड्रेस पहनकर तेज हवा में एक्ट्रेस मार्लिम मुनरो वाला पोज दे रही थीं लेकिन इस बीच उनकी ड्रेस कुछ ज्यादा ही ऊपर उड़ गई। इतने में शिल्पा ने अपना ड्रेस पकड़ा और शर्माती हुई हंस पड़ीं। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है- क्रूज पर मेरा मार्लिन मुनरो मूमेंट असल में हवा का झोंका भर नहीं था।

शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को किया किस

शिल्पा ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ये वीडियो लंदन के हैम्पटन कोर्ट पैलेस के सामने शूट किया गया है, वीडियो में शिल्पा ने लेमन कलर की टॉप और डेनिम जींस पहनी हुई है तो वहीं उनके पति राज कुंद्रा ने चेक शर्ट और डार्क जींस पहनी हुई है। वीडियो में वे पति राज कुंद्रा को किस कर रही हैं। ये एक बूमरैंग वीडियो है। शिल्पा के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

शिल्पा ने बताया किस तरह राज ने किया था प्रपोज

आपको बता दें कि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अक्सर वो अपनी फैमिली से जुड़ी बातों को भी सोशल मीडिया पर बयां करती हैं, वैलेंटाइन वीक के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 साल पुरानी खास तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुंद्रा ने उन्हें किस तरह से प्रपोज किया था, 11 साल पुरानी तस्वीर शेयर करने के साथ ही शिल्पा ने बेहद खास पोस्ट भी लिखी थी। उन्होंने लिखा कि मुझे आज भी याद है आपने ली ग्रैंड होटल पेरिस का पूरा बैंकेट हॉल बुक कर लिया था। और मुझे बहाने से बुलाया था, जब मैं आई तो आपने घुटनों पर बैठ कर मुझे रिंग के साथ सरप्राइज किया। इस दौरान साथ में म्यूजिक भी बज रहा था। उफ!! वो प्रपोजल मेरे सपनों से परे था।

यह भी पढ़ें- अपने खिलाफ लिखने का आरोप लगा पत्रकार पर बरसीं कंगना, पूछा-इतना घटिया सोच कैसे लेते हो?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+