अब सक्रिय राजनीतिक रणक्षेत्र में शीला दिल्ली कांग्रेस में फूंकेंगी जान!
केरल। केरल राज्य के राज्यपाल की कुर्सी गवाने के बाद अब शीला दीक्षित जल्द ही दिल्ली चुनावी रणक्षेत्र में कूदने का मन बना सकती हैं। ऐसे ही कुछ संकेत राजनीतिक गलियारे से भी मिलने लगे हैं। हो सकता है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित फिर से दिल्ली में कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार करती नजर आएं। गौरतलब है कि भाजपा सरकार की ओर से लगातार दबाव बनाए जाने के बाद शीला दीक्षित ने केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है।

बंद कमरे में की है बैठक
खबर यह भी है कि शीला ने कांग्रेस भवन में सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ गुप्त बैठक की है। इस बैठक में संभवतः विधानसभा चुनाव में जान फूंकने के लिए शीला दीक्षित की भूमिका को लेकर चर्चा हुई है। कई जानकारों का मानना है कि महंगाई को मुद्दा बनाया जा सकता है। इसको लेकर कांग्रेस दिल्ली चुनावी रणक्षेत्र में जीत संभव बनाने के लिए प्रयास कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications