'बांग्लादेश वापस आएंगी शेख हसीना जब...', बेटे ने दिया बड़ा बयान, बताया किस देश की वजह से हो रहा है सबकुछ
Sheikh Hasina son Sajeeb: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जॉय ने कहा है कि उनकी मां शेख हसीना बांग्लादेश में लोकतंत्र बहान होने के बाद वापस जरूर जाएंगी। उन्होंने कहा कि शेख हसीना बांग्लादेश जरूर लौटेंगी लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह सेवानिवृत्त नेता के रूप में लौटेंगी या सक्रिय नेता के रूप में।
साजिब वाजेद जॉय ने कहा कि शेख मुजीब (शेख मुजीबुर रहमान) परिवार के लोग अपनों को छोड़ने वालों में से नहीं हैं। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश छोड़कर 76 वर्षीय शेख हसीना भारत में हैं। साजिब वाजेद जॉय ने अपनी मां की सुरक्षा के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- Sheikh Hasina: अब शेख हसीना ने 2 मुस्लिम देशों से मांगी शरण, क्या भारत करेगा पर्दे के पीछे से मदद?
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार से क्या बोले साजिब वाजेद जॉय?
साजिब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार से कानून और व्यवस्था को फिर से स्थापित करने और नए चुनावों के लिए निष्पक्ष परिस्थितियों को सुनिश्चित करने को कहा है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी मां के नेतृत्व वाली अवामी लीग को बांग्लादेश में किसी भी प्रतिनिधि लोकतंत्र का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि हमलों और विरोध प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ था, जिन्होंने साजिश और सावधानीपूर्वक योजना बनाकर ये काम किया है।
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में नहीं मिला शरण तो कहां रहेंगी शेख हसीना? बांग्लादेश की पूर्व पीएम को इस देश में मिल सकता है ठिकाना
भारत सरकार से साजिब वाजेद जॉय ने क्या अपील की है?
वाजेद जॉय ने दावा किया कि दंगाइयों ने पुलिस पर उन हथियारों से हमला किया जो केवल आतंकवादी समूहों और विदेशी शक्तियों द्वारा ही लाए जा सकते हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए लोकतंत्र की शीघ्र बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बनाए। उन्होंने कहा कि, बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतें तेजी से सक्रिय हो रही हैं और उन्होंने भारत से गुजारिश की है कि वे अधिक प्रभाव हासिल करने से पहले तुरंत कार्रवाई करें।
उन्होंने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनकी मां ने ब्रिटेन या किसी अन्य देश में शरण मांगी है, उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश लौटने का इरादा रखती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, "उन्होंने अपने निवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों की मौतों को रोकने के लिए देश छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications