Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रिटेन में नहीं मिला शरण तो कहां रहेंगी शेख हसीना? बांग्लादेश की पूर्व पीएम को इस देश में मिल सकता है ठिकाना

Sheikh Hasina asylum: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मुल्क छोड़े दो दिन हो चुके हैं, लेकिन उनका अगला ठिकाना कहां होगा यह अबतक साफ नहीं है। जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन उनके अनुरोध को स्वीकार करेगा, इसकी संभावना नहीं दिख रही है। इसके बाद उनके पास यूरोप या अरब के देशों को देशों को अपना ठिकाना चुनने का विकल्प हो सकता है।

शेख हसीना सोमवार को दिल्ली के पास गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उतरीं। वह अभी भारत में ही बताई जा रही हैं, लेकिन वह कहां हैं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वैसे सूचना है कि वह अपनी बहन रेहाना सिद्दीकी के साथ किसी 'सेफ हाउस' में हैं, जहां उन्हें घर जैसा माहौल मिल रहा है। वैसे खबरें हैं कि वह 48 घंटे में भारत से किसी अन्य देश के लिए रवाना हो सकती हैं।

sheikh hasina asylum

ब्रिटेन नहीं तो इन देशों में हो सकता है शेख हसीना का ठिकाना
भारत पहुंचने पर उन्होंने लंदन में रहने के लिए ब्रिटेन से आग्रह किया था। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक वहां उन्हें शरण मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) या सऊदी अरब को अपना अगला ठिकाना बनाने की सोच सकती हैं, जहां वह सुरक्षित रह सकती हैं।

लेकिन, वह सबसे पहले यूरोप में शरण मांग सकती हैं। इसके अलावा अमेरिका,और भारत भी उनका विकल्प हो सकता है, जहां उनके नजदीकी रिश्तेदार रह रहे हैं।

ब्रिटेन से शेख हसीना को मिली मायूसी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूके के अधिकारियों की ओर से तर्क दिया गया है कि 'जिन्हें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरत है, उन्हें सबसे पहले उस सुरक्षित देश में शरण मांगना चाहिए, जहां वे सबसे पहले पहुंचते हैं (भारत की ओर इशारा)- सुरक्षा का यह सबसे तेज रास्ता है।' हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि हसीना ने यूके के लिए रेगुलर वीजा का आवेदन दिया है कि नहीं।

लंदन क्यों जाना चाहती थीं शेख हसीना?
शेख हसीना ने गाजियाबाद में उतरते ही ब्रिटेन की यात्रा की अनुमति मांगी थी, ताकि वह बांग्लादेश एयरफोर्स के उसी विमान से लंदन पहुंच सकें, जो उन्हें हिंडन एयर बेस लेकर पहुंचा था। उनके साथ दिल्ली आईं उनकी बहन शेख रेहाना के बास बांग्लादेश की दोहरी नागरिकता कानून के तहत यूके का भी पासपोर्ट है। रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दीक उत्तरी लंदन की एक सीट से लेबर पार्टी की मौजूदा सांसद भी हैं। वो ट्रेजरी और सिटी मिनिस्टर की इकोनॉमिक सेक्रेटरी भी हैं।

फिनलैंड हो सकता है शेख हसीना का अगला ठिकाना
यूरोप में फिनलैंड इसलिए शेख हसीना के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि हेलसिंकी में रेहाना का बेटा रदवान मुजीब सिद्दीक रहता है। हसीना वहां पहले भी जाती रही हैं। इसी तरह हसीना का बेटा सजीब वाजेद 'जॉय' अमेरिका के वर्जीनिया में अपने परिवार के साथ रहता है।

भारत में रहने की अनुमति मिलना मुश्किल
शेख हसीना की बेटी दिल्ली में ही रहती हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की रीजनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। लेकिन, अगर हसीना ने भारत से यहां रहने की इजाजत मांगी तो मोदी सरकार के लिए एक असहज स्थिति पैदा हो सकती है। क्योंकि, उसे बांग्लादेश की अगली सरकार के साथ भी अपने संबंधों पर ध्यान देना होगा। खासकर जबतक वहां लोकतांत्रिक स्थिरता नहीं आती, तबतक ऐसी स्थित बड़ी मुश्किल हो सकती है।

लगभग, इन्हीं स्थितियों में मोदी सरकार ने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे या अफगान के अशरफ गनी सरकार के बड़े नेताओं के अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया था, जब उन्हें अपने-अपने देशों से भागना पड़ा था। यही नहीं अगर हसीना भारत में रहीं तो बांग्लादेश से भारत में शरण मांगने वालों की कतार लग सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+