'मैं सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हूं': Bigg Boss से बाहर आकर शहनाज गिल ने किया खुला इजहार

नई दिल्ली। बिग बॉस के अबतक के सीजन में 'बिग बॉस 13' सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस रियलिटी शो ने टीआरपी के मामले में पिछले सभी सीजन को तो पीछे छोड़ा ही और अब शो खत्म होने के बाद भी यह सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता घोषित करना है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 13 फिक्स था और असल में जीत के हकदार आसिम रियाज थे। इसी बीच सीजन की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपना नया रियलिटी शो लेकर आई हैं जो सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से चर्चा में आ गया है।

नए शो में व्यस्त हैं शहनाज

नए शो में व्यस्त हैं शहनाज

बिग बॉस के घर के अंदर तो दर्शकों ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ के बीच केमिस्ट्री देखी ही लेकिन अब यही केमिस्ट्री शो के बाहर भी देखने को मिल रही है। बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद ही शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। इसी बीच शो में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री होने से शहनाज गिल में उत्साह देखने को मिला है। एक इंटरव्यू में शहनाज ने अपने और सिद्धार्थ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    'मैं सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हूं': Bigg Boss से बाहर आकर शहनाज गिल ने किया खुला इजहार
    शहनाज गिल का पहला इंटरव्यू

    शहनाज गिल का पहला इंटरव्यू

    बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शहनाज गिल का पहला इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं और इस रिश्ते को कितना आगे बढ़ाना है यह उनपर निर्भर करता है। उन्होंने कहा बिग बॉस में मेरी तरफ से एकतरफा प्यार ही देखने को मिला है, मैं किसी दूसरी का दिमाग तो पढ़ सकती लेकिन अपनी इमोशन्स को जरूर व्यक्त कर सकती हूं।

    सिद्धार्थ शुक्ला से करती हैं एक तरफा प्यार

    सिद्धार्थ शुक्ला से करती हैं एक तरफा प्यार

    अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' के बारे में उन्होंने बोलते हुए कहा कि यह शो मेरे व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मैं लोगों का ध्यान खींचती हूं उनसे जल्दी घुल मिल जाती हूं। पिता की नाराजगी पर शहनाज ने कहा, मैंने उन्हें समझाया है कि यह बस मनोरंजन के लिए है, मुझे इस शो का प्रस्ताव अच्छा लगा इसलिए मैंने इसके लिए हां कहा। किसी से शादी करनी है कि नहीं यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। बता दें कि 'मुझसे शादी करोगे' शो में शहनाज के साथ पारस छाबड़ा भी अपने लिए दुल्हन की तलाश करेंगे।

    शहनाज ने सिद्धार्थ को सबके सामने किया था किस

    शहनाज ने सिद्धार्थ को सबके सामने किया था किस

    वैसे आपको बता दें कि फिनाले में सिद्धार्थ के विनर बनते ही जैसे ही शहनाज स्टेज पर आईं तब उन्होंने सिद्धार्थ को गले लगाकर उन्हें किस किया था, शो के दौरान शहनाज ने कई बार कहा कि वो सिद्धार्थ को चाहने लगी हैं, देखते हैं ये दोस्ती केवल बिग बॉस के अंदर तक ही थी कि शो के बाहर भी दोनों में रिश्ता बरकरार रहता है, फिलहाल अभी तो शहनाज गिल के फैंस उनके वायरल वीडियो को देखकर ही खुश हो रहे हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि सिद्धार्थ-शहनाज, रीयल जिंदगी में भी साथ रहें।

    कौन हैं शहनाज गिल

    कौन हैं शहनाज गिल

    पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर अदाकारा शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ है। शहनाज ने अपनी पढ़ाई पंजाब के ही लवली प्रफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री एक एल्बम के जरिए हुई। उन्हें कई पंजाबी एल्बम में देखा जा सकता है, शहनाज बेहद खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: प्रिंस नरूला ने उड़ाया था सिद्धार्थ शुक्ला का मजाक? अब एक्टर ने दी सफाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+