Bigg Boss फेम शहनाज गिल ने हिट सोना-सोना के बाद Video शेयर कर फैंस से पूछा अब क्या करूं?

शहनाज गिल ने शुरू किया वीडियो बनाना, फिर समझ नहीं आया क्या बोलें? हो रही वायरल

नई दिल्ली। सिंगर, एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की फाइनलिस्ट रही शहनाज गिल ने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए गिल ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलूं, ऐसे में आप ही मुझे बताइए कि क्या वीडियो बनाया जाए। मुझे आइडिया दीजिए। शहनाज गिल का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।

सब वीडियो बनाने के लिए कहते हैं लेकिन क्या बनाऊं

सब वीडियो बनाने के लिए कहते हैं लेकिन क्या बनाऊं

शहनाज गिल ने बीते साल यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शहनाज अपने वीडियो में कह रही हैं कि मेरी समझ में ही नहीं आता क्या वीडियो बनाऊं। शहनाज अपने इस वीडियो में पहले टीचर बनती हैं और कहती हैं कि मैंने ऐसी वीडियो बनाने की सोची थी लेकिन ये कोई मजा नहीं आएगा। अब मैं बच्ची नहीं हूं जो टीचर-टीचर खेलूं। इसके बाद वो कहती हैं कि सब वीडियो बनाने के लिए कहते हैं लेकिन क्या बनाऊं मेरे दिमाग में तो कुछ आता नहीं हैं।

फैंस को पसंद आई वीडियो

फैंस को पसंद आई वीडियो

वीडियो में शहनाज कहती हैं, अब यूट्यूब चैनल बनाया है तो कुछ करना चाहिए। आखिर वीडियो शेयर करना होगा। मुझे आप लोग ही सलाह दीजिए कि कैसे मैं कोई वीडियो बनाऊं, जैसे सब लोग अच्छे-अच्छे वीडियो बनाते हैं। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है। कई लोगों ने कमेंट कर कहा है कि भले ऐसे ही बना दिया करो लेकिन वीडियो शेयर करती रहा करो।

पंजाब में लोकप्रिय हैं शहनाज

शहनाज गिल पंजाब में काफी मशहूर हैं। वहीं बिग बॉस 13 में जब उन्हें मौका मिला तो देशभर में उनको पहचान मिली। बिग बॉस 13 में शहनाज की मासूमियत दर्शकों को खूब पसंद आई थी। शहनाज ना सिर्फ गायकी और अभिनय के लिए जानी जाती हैं बल्कि इसके साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं।

ये भी पढ़ें- Farmers protest: जीप चलाकर पटियाला से सिंघु बॉर्डर पहुंचीं 62 साल की मनजीत कौर, दिलजीत दोसांझ, तापसी हुए फैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+