कश्मीर को लेकर अपनी बात अड़ीं शेहला रशीद, कहा- सबूत देने को तैयार हूं
नई दिल्ली। राजनीतिक कार्यकर्ता शेहला रशीद ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के जमीनी हालात को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे, इसमें उन्होंने सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा था कि भारतीय सेना कश्मीर में लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, सेना की ओर से उनके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया। बावजूद इसके शेहला रशीद अपनी बात पर अड़ी हैं, उन्होंने एक बार फिर से ट्वीट करके मांग की है कि सेना को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।

'सेना को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए'
सोमवार को शेहला रशीद ने एक बार फिर से ट्वीट किए और अपने पुराने ट्वीट पर हुए विवाद पर अपना पक्ष रखा। शेहला रशीद कहा कि कश्मीर को लेकर मैंने जितने भी ट्वीट किए हैं उसके तथ्य लोगों से बातचीत पर आधारित हैं। सेना को इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवानी चाहिए। अगर सेना ऐसा करती है तो जिन बातों का जिक्र मैंने किया है सबकी जानकारी देने को तैयार हूं। सभी घटनाओं का विवरण उनके साथ साझा करने के लिए इच्छुक हूं।

कश्मीर को लेकर किए थे कई ट्वीट
बता दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा शेहला रशीद के खिलाफ कश्मीर में हिंसा भड़काने की कोशिश और राष्ट्रदोह का मामला दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला रशीद के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। भारतीय सेना और भारत सरकार पर आपत्तिजनक आरोप लगाने और फर्जी खबर फैलाने के आरोप में शेहला की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस केस को अब स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर लिया गया है।

शेहला के खिलाफ मामला दर्ज
शेहला पर भारतीय सेना की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने शेहला पर आरोप लगाया है कि वो भारत को वैश्विक स्तर पर नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही शेहला रशीद लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। रविवार को शेहला ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए दावा किया कि कश्मीर में हालात चिंताजनक है, सेना और पुलिस के लोग आम नागरिकों के घर में घुस रहे हैं और उन्हें सता रहे हैं, उन्होंने शोपियां में सुरक्षाबलों द्वारा कुछ लोगों को जबरन हिरासत में लेने और टॉर्चर करने का आरोप भी लगाया। वहीं सेना की ओर से शेहला के आरोपों का जोरदार खंडन किया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications