शीना बोरा केस: इन्श्योरेंस नॉमिनी बदलना चाहते थे पीटर मुखर्जी
मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस में अभी भी बहुत सारी बातों में उलझा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पीटर मुखर्जी ने इन्श्योरेंस नॉमिनी बदलने की कोशिश की थी।
सीबीआई इस समय इस केस की जांच कर रही है और इसी वजह से स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी उसकी हिरासत में हैं। सीबीआई के मुताबिक पीटर मुखर्जी को अच्छी तरह से पता था कि इंद्राणी ने ही शीना की हत्या की है और यह बात उन्होंने पुलिस से छुपायी थी।
इंद्राणी से रिश्ता तोड़ने जा रहे थे पीटर मुखर्जी
रिपोर्ट के मुताबिक जब इंद्राणी जेल गई तो पीटर ने अपनी पत्नी से सारे रिलेशन तोड़ने की कोशिश की और इसी वजह से पीटर ने 2003 में कोलकाता में ली गई हाई वैल्यू की इन्श्योरेंस पॉलिसी की नॉमिनी बदलकर अपने दो बेटों राहुल और रॉबिन मुखर्जी के नाम करने की कोशिश की। पहले इन पॉलिसीज की नॉमिनी इंद्राणी और उसकी बेटी विधि थी।













Click it and Unblock the Notifications