सिन्हा के शत्रु बोल....5 स्टार होटल में मीटिंग करने से कुछ नहीं बदलेगा
पटना| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी विरोधी सुर चालू हैं। शाटगन ने कहा है कि पार्टी के लोगों को 5 स्टार होटल के अंदर बैठकर प्रेसवार्ता करने के बजाय जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने यह बात ट्वीट के जरिये कही।
सिन्हा ने अपने ट्वीट में उन्होंने पहले और दूसरे चरण के बिहार के मतदान में पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया और कहा कि हो सकता है मेरा अनुमान गलत निकले।
सिन्हा के इस तरह के ट्वीट यह बता रहे हैं कि वो भाजपा के आलाकमान से नाराज चल रहे हैं और बिहार भाजपा से खुश नहीं हैं। वह भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं, लेकिन अब तक चुनाव प्रचार से खुद को अलग रखे हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications