पटना साहिब सीट से चुनाव हारने के बाद क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

नई दिल्ली। बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मदीवार शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बड़े स्तर पर खेल तमाशा हुआ है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में। मीडिया से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बड़े स्तर पर खेल तमाशा हुआ है लेकिन सही बात तो यह है कि बात करने का ये वो समय नहीं है।

 हार के बाद क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

हार के बाद क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बेहतरीन रणनीतिकार भी बताया। उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देता हूं, जो कि एक बेहतरीन रणनीतिकार हैं। मैं अपने फैमिली फ्रेंड रवि शंकर प्रसाद को भी बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि पटना अब स्मार्ट सिटी बनेगी।

चुनाव से पहले ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

चुनाव से पहले ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले शुत्रध्न सिन्हा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें बिहार की पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया। ये वही सीट है जहां से साल 2014 में शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे थे। लेकिन इस बार उसी क्षेत्र की जनता ने शत्रुघ्न सिन्हा को स्वीकार नहीं किया और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना नेता चुना है और उनको जीत मिली है।

लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में थी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी

लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में थी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी

चुनाव से पहले कई मौकों पर शत्रुघ्न सिन्हा के बागी तेवर भी देखने को मिले थे। यहां तक की पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने कुछ कार्यों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की थी। एक शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए और पटना साहिब सीट से मैदान में उतरे तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा था लेकिन उनको भी हार का सामना करना पड़ा है। क्योंकि पूनम सिन्हा के सामने बीजेपी के कद्दावर नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह मैदान में थे।

यह भी पढ़ें- अखिलेश की जीत के बाद निरहुआ ने किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+