Shatrughan Sinha Net Worth: शत्रुघ्न सिन्हा 132 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, कैसे करते हैं इतनी कमाई
Shatrughan Sinha Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको पश्चिम बंगाल आसनसोल के लोकसभा सासंद शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। इससे पहले वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में थे। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से पहले पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव-2024 में भी शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सीट से चुनाव लड़ेंगे। टीएमसी ने उन्हें फिर से टिकट दिया है।

Shatrughan Sinha Political Career: शत्रुघ्न सिन्हा की राजनीतिक सफरनामा
- शत्रुघ्न सिन्हा 2009 से 2014 और 2014 से 2019 तक पटना साहिब से लोकसभा सांसद थे।
- शत्रुघ्न सिन्हा 1996-2002 और 2002-2008 के दौरान राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
- शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और शिपिंग मंत्री थे।

- शत्रुघ्न सिन्हा 2014 से 2019 तक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति के सदस्य और विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य थे।
- शत्रुघ्न सिन्हा ने राजेश खन्ना के खिलाफ उपचुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। 6 अप्रैल 2019 को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए थे। भाजपा द्वारा सीट नहीं मिलने पर वह कांग्रेस में गए थे।
- शत्रुघ्न सिन्हा मार्च 2022 में आसनसोल लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने इस सीट पर भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को हराकर जीत हासिल की थी।

Shatrughan Sinha Assets & Liabilities: शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति?
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा की कुल संपत्ति 132 करोड़ रुपये की है।
- शत्रुघ्न सिन्हा के पास देनदारियां 27 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
- शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक 6 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 9 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं।
- शत्रुघ्न सिन्हा के पास कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर 4 करोड़ 84 लाख से ज्यादा है। इनके पास लगभग 10 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन है।

- शत्रुघ्न सिन्हा के पास कई लग्जरी कार भी है। जिसमें मर्सिडीज और होंडा अन्य कार शामिल है। जिसकी कुल कीमत 57 लाख रुपये है।
- शत्रुघ्न सिन्हा के पास तकरीबन 63 करोड़ की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं और एक 25 लाख का रेसिडेंशियल हाउस है।
- शत्रुघ्न सिन्हा के पास 26 करोड़ की एक नॉन एग्रिकल्चर लैंड भी है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास 1 करोड़ रुपये के गहने हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लगभग 60 से 65 लाख रुपये की एलआईसी भी ली हुई है।
- शत्रुघ्न सिन्हा की कमाई का सबसे बड़ा जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री है। इसके अलावा वह कई बिजनेसस भी कमाई करते हैं। एक सांसद के तौर पर भी शत्रुघ्न सिन्हा को सैलरी और तमाम सुविधाएं मिलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications