कंगना के खिलाफ बोलने वालों पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- वो 'लेडी धर्मेंद्र' है, अपने दम पर इंडस्‍ट्री में बनाया मुकाम

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्‍ट्री में नेपोटिज्‍म (भाई-भतीजावाद) को लेकर घमासान मचा हुआ है। कंगना रनौत लगातार इसे लेकर अपनी राय रख रही हैं। कई लोग ने कंगना का विरोध किया है तो कई लोग उसके समर्थन में भी आए हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा कंगना के पक्ष में उतरे हैं। कंगना ने नेपोटिज्म पर खुलकर बोला था। उसी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आकर कंगना का समर्थन किया है।

Recommended Video

    Kangana Ranaut के खिलाफ बोलने पर बरसे Shatrughan Sinha, Nepotism पर निकाली भड़ास | वनइंडिया हिंदी
    जानिए क्‍या कहा शत्रुघ्न सिन्हा ने

    जानिए क्‍या कहा शत्रुघ्न सिन्हा ने

    शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, फिल्म में कई ऐसे बड़े कलाकार है जो छोटे से शहरों आते है मुंबई में अपना करियर बनाने। सभी बड़े नाम जो आप ले रहे हैं, उनमें से अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र भी छोटे शहरों से हैं। वे बहुत बड़े शहरों से नहीं आए हैं। आप प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी देख सकते हैं, वे सभी छोटे शहरों से हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘छोटे शहर की मानसिकता' को लेकर ये बयान दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर कंगना रनौत के बारे में बात की, जो उत्तर भारत के एक छोटे से शहर से आती हैं, और उन्हें 'महिलाओं का धर्मेंद्र' कहा।

    कंगना से जलते हैं इसलिए उसका विरोध करते हैं लोग

    कंगना से जलते हैं इसलिए उसका विरोध करते हैं लोग

    शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा 'वह (कंगना) कठिन समय का सामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ी है और अभी भी अच्छा कर रही है। ज्यादातर लोग कंगना के खिलाफ बोलते हैं या वे कंगना का विरोध करते हैं क्योंकि उन्हें उससे जलन होती है। वे सोचते हैं कि हमारे एहसानों के बिना और हमारी मर्जी के बिना और हमारे समूह का हिस्सा बने बिना, हमारे धक्कामुक्की के बिना, यह लड़की कैसे सफल हुई? 'उन्हें यह पसंद नहीं है। वे ईर्ष्यालु हैं। उनमें एक हीन भावना है। यही कारण है कि कंगना 'महिलाओं का धर्मेंद्र' है। उसने खुद को धरम जी की तरह साबित किया और भगवान ने उसे आशीर्वाद दिया।'

    फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं

    फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं

    इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि ऐसे शो विवाद का कारण बनते हैं। शत्रुघ्न ने यह भी बोला कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''हमारे जमाने में कोई कॉफी विद अर्जुन नहीं था। इस तरह के प्लांड इवेंट्स से विवादों का जन्म होता है। जहां तक अभी जिन लोगों के बारे में बातें हो रही हैं वे सभी हमारी सोसायटी के सदस्य हैं।''

    फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं

    फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं

    शत्रुघ्न सिन्हा के इस तरह बॉलीवुड के खिलाफ बोलने को लेकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। शत्रुघ्न के इस कदम को सराहा जा रहा है कई यूजर्स इस बीच कहते दिखे- चलो कम से कम ये बाहर आकर बोले तो। तो किसी ने कहा- शत्रुघ्न सिन्हा आपको सेल्यूट, आपने बहुत बड़ा काम किया है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- सोनाक्षी इन्हीं की बेटी है ना, मतलब इतनी सरलता से आकर बोल गए शत्रु सर। स्वप्निल नाम के एक शख्स ने लिखा- पूजा मिश्रा का इंटरव्यू देख लो सब पता चल जाएगा।

    क्‍या कहा था कंगना ने

    क्‍या कहा था कंगना ने

    दरअसल, कंगना ने अर्णब गोस्वामी के शो में आकर ‘नेपोटिज्म की पोल' खोली थी। कंगना ने ये तक दावा किया था कि अगर उनकी कोई भी बात बेवजह निकली तो वह अपना पद्मश्री लौटाने तक को तैयार हैं। कंगना रनौत की इस बेबाकी को फैंस और बॉलीवुड के कई लोगों ने खूब सराहा और कंगना के सपोर्ट में आगे आए। आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा ये कहा जा रहा है की सुशांत सिंह राजपूत कभी आत्महत्या से नहीं कर सकते। ये खुदकुशी नहीं बल्की षड्यंत्र है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+