Russia- Ukraine की लड़ाई के बीच शशि थरूर का ये ट्वीट हो गया वायरल, लोगों ने की तारीफ

नई दिल्ली। बीते गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर व्यापक हमल कर दिया, जिसके बाद से सभी की निगाहें यूक्रेन पर टिकी हुई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो की बाढ़ आ गई है, जो अपने दोस्तों और परिवारों को भावनात्मक विदाई दे रहे हैं। इस चल रहे संकट के बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। तस्वीर में एक युवक और एक युवती है। युवक ने यूक्रेन का झंडा ओढ़ रखा है। जबकि युवती ने रूस के झंडे को ले रखा है।

shashi tharoor tweets old pic during russia ukraine war and give caption

फोटो ट्वीट करते हुए सांसद शशि थरूर ने लिखा कि "Poignant: यूक्रेन के झंडे में लिपटा एक आदमी रूसी झंडा पहने एक महिला को गले लगाता है। आइए हम युद्ध और संघर्ष पर प्रेम, शांति और सह-अस्तित्व की जीत की आशा करें। हालांकि, यह तस्वीर यूक्रेन या रूस की हाल की तस्वीर नहीं है। तस्वीर 2019 में वारसॉ में बेलारूसी रैपर मैक्स कोरज़ के म्यूजिक कंसर्ट के दौरान ली गई थी।

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद यह एक बार फिर वायरल हो गया है। सांसद शशि थरूर का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 20 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग थरूर के दृष्टिकोण से सहमत हुए और देशों के बीच शांति के महत्व पर जोर दिया है।

सासंद शशि थरूर ने फिलिस्तीनी कवि महमूद दरवेश की एक बेहद संबंधित कविता भी साझा की है। कविता के चुभने वाले शब्द आपके दिल को छू जाएंगे। व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार, 24 फरवरी को एक टेलीविजन संबोधन में यूक्रेन पर सैन्य हमलों की घोषणा की। यूक्रेन भर में हमलों में 137 नागरिक और सैन्यकर्मी मारे गए और 316 रूसी आक्रमण के पहले दिन के बाद घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+