ट्रंप की धमकी पर शशि थरूर की नसीहत, कहा-जब भारत चाहेगा तभी हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन भेजेगा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका लगातार भारत से दवाओं की मांग कर रहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने भी भारत से दवाएं भेजने के लिए कहा है। वहीं दवाएं ना भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नसीहत दी है। थरूर ने कहा कि, सप्लाई यह तब होगी जब भारत इसे आपको बेचने का फैसला करेगा।

Shashi Tharoor

शशि थरूर ने कहा कि, वैश्विक मामलों में दशकों के अपने अनुभव में मैंने किसी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार को दूसरे देश की सरकार को इस तरह खुलेआम धमकी देते हुए नहीं सुना। मिस्टर राष्ट्रपति? भारत में जो हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन बनाती है वो "हमारी घरेलू आपूर्ति" के लिए है। यह आपके लिए आपूर्ति का विषय तब बनेगा जब भारत इस दवा को आपको बेचने का फैसला करता है।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर तंज कसा था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर रहा था कि, 'मित्रों' में प्रतिशोध की भावना? भारत को सभी देशों की सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन सबसे पहले जान बचाने की सभी दवाइयाँ और उपकरण अपने देश के कोने-कोने तक पहुँचना अनिवार्य है।

Recommended Video

    Corona : PM Modi ने Donald Trump की Demand की पूरी, Hydrochloroquine दवा देगा India | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि, अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी कि अगर उसने हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगी रोक नहीं हटाई तो वह भी इसका जवाब देगा। भारत को अपना अच्छा सहयोगी बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, 'अगर यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है तो मुझे हैरानी है....मैंने रविवार की सुबह फोन पर उनसे बात की थी और मैंने कहा कि अगर वे सप्लाई पर लगी रोक हटा दें तो हमारी काफी मदद होगी। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो कोई बात नहीं,लेकिन हां, इसका जवाब दिया जा सकता है।और क्यों नहीं दिया जाएगा!

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+