'नरेंद्र-सरेंडर' पर शशि थरूर का तगड़ा रिएक्शन, राहुल गांधी के बयान पर खुलकर बोले कांग्रेस नेता
राहुल गांधी के 'नरेंद्र-सरेंडर' वाले बयान से जैसे ही सियासी सरगर्मी बढ़ी वैसे ही अमेरिका से शशि थरूर (Shashi Tharoor) का बयान भी सामने आ गया है। जब एक अमेरिकी जर्नलिस्ट ने उनसे अपने ही पार्टी नेता के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो थरूर पहले मुस्कराए और फिर बोले ऐसा जवाब कि पाकिस्तान को भी सीधा मैसेज मिल गया और राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई।
दरअसल, मध्य प्रदेश के भोपाल में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा कि, 'डोनाल्ड ट्रंप ने उधर से फोन किया और कहा- नरेंद्र, सरेंडर! और इधर नरेंद्र मोदी ने 'जी हुजूर' कहकर तुरंत उनके इशारे का पालन किया।'

राहुल ने कहा कि, '1971 की जंग में इंदिरा गांधी ने अमेरिकी दबाव को नजरअंदाज कर पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था। लेकिन आज की बीजेपी-आरएसएस की सरकार थोड़े से दबाव में घुटने टेक देती है।' राहुल ने सोशल मीडिया पर भी यही बात दोहराई कि 'कांग्रेस झुकती नहीं, बल्कि सुपरपावर से भी टकरा जाती है।'
'नरेंद्र-सरेंडर' पर शशि थरूर का तगड़ा रिएक्शन
अमेरिका में जब एक जर्नलिस्ट ने उनसे राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो शशि थरूर मुस्कराए और बोले कि 'हम अमेरिकी राष्ट्रपति पद और राष्ट्रपति दोनों का सम्मान करते हैं। लेकिन हमने कभी किसी तीसरे पक्ष से मध्यस्थता (Mediate) की अपील नहीं की। पाकिस्तान अगर आतंक की भाषा बोलेगा, तो हम ताकत की भाषा बोलेंगे।'
तीसरे पक्ष की जरूरत ही नहीं है- थरूर
थरूर ने साफ किया कि भारत को किसी तीसरे देश की जरूरत नहीं कि वो पाकिस्तान से बातचीत करवाए। उन्होंने कहा कि 'अगर पाकिस्तान आतंक का खत्मा करे, तभी बात होगी। लेकिन जब तक वो आतंक की भाषा बोलते हैं, हम ताकत से जवाब देंगे। और ये काम हमें किसी तीसरे की मदद से नहीं करना पड़ता।'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद थरूर का अंतरराष्ट्रीय मिशन
शशि थरूर इन दिनों एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका में हैं, जिसका मकसद पाकिस्तान के आतंकवाद से रिश्तों को दुनिया के सामने उजागर करना है- खासकर भारत द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद।
भारत-पाक पर थरूर का तीखा वार
थरूर ने दो टूक कहा कि, जब पाकिस्तान रुक जाएगा, भारत भी रुक जाएगा। लेकिन अगर अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा कि तुम रुको, भारत तैयार है रुकने के लिए - तो ये उनकी तरफ से एक अच्छा इशारा है।'












Click it and Unblock the Notifications