'भारत के पास ऐसा PM है जो रूस-यूक्रेन दोनों राष्ट्रपतियों को गले लगा सकता है', थरूर ने फिर की मोदी की प्रशंसा
Russia-Ukraine War:कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुनने के बाद कांग्रेस को मिर्ची लग सकती है। थरूर ने एक बार फिर से पीएम मोदी की प्रशंसा की है।
शशि थरूर ने क्या कहा?
दिल्ली में रायसीना डायलॉग में एक संवाद सत्र के दौरान, तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि 'तीन साल पहले जब उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख का विरोध किया था, तो उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि भारत आज ऐसी स्थिति में है, जहां वह स्थायी शांति के लिए बदलाव ला सकता है।'

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच रूस से ईंधन खरीदने के भारत के फैसले के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, " संसदीय बहस में मैं ही एकमात्र व्यक्ति था जिसने फरवरी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय चार्टर और सिद्धांतों के उल्लंघन के आधार पर भारतीय स्थिति की आलोचना की थी... खैर, 3 साल बाद, अब बोलता हूं कि भारत के पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो यूक्रेन के राष्ट्रपति और मॉस्को के राष्ट्रपति दोनों को दो सप्ताह के अंतराल पर गले लगा सकता है और हम दोनों जगहों पर स्वीकार किए जाते हैं।'
वैश्विक स्थिरता में भारत की भूमिका
आपको बता दें कि भारत ने पिछले कई वर्षों में कई देशों के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखे हैं। देश ने 2022 से वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 49 मिशनों में भाग लिया है। ये प्रयास देशों के बीच शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में भारत की सक्रिय भूमिका को दर्शाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications