कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनके लेखन और भाषणों के लिए फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर (the Legion of Honour) मिला है। shashi tharoor france highest the Legion of Honour
नई दिल्ली, 11 अगस्त : कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। थरूर को उनके लेखन और भाषणों के लिए फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर दिया गया है। दिलचस्प है कि सांसद शशि थरूर शब्दकार यानी वर्डस्मिथ (Wordsmith) के रूप में जाने जाते हैं। उनके लेखन और भाषणों के लिए फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर (Chevalier de la Legion d'Honneur) से अलंकृति किया गया है।

बता दें कि सन 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रेंच ऑर्डर ऑफ मेरिट की स्थापना की थी। ये सम्मान उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य सेवा के लिए दिया जाता है। सम्मान मिलने पर थरूर को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। ट्विटर पर बधाईयों का तांता लगने पर थरूर ने आभार प्रकट किया। थरूर ने कहा, फ्रांस के साथ हमारे संबंधों को संजोने वाला, भाषा से प्यार करने वाला और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले के रूप में, मैं इस तरह से पहचाने जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन लोगों के प्रति मेरा आभार और प्रशंसा जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने के लिए उपयुक्त माना है।
शशि थरूर को 2010 में, स्पेन की स्पेनिश सरकार ने भी इसी तरह का सम्मान दिया था। स्पेन के राजा ने उन्हें Encomienda de la Real Order Espanola de Carlos III सम्मान से अलंकृत किया था।
बता दें कि शशि थरूर दो बार के लोकसभा सांसद हैं। केरल की तिरुवनंतपुरम लोक सभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले थरूर विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। यूपीए सरकार में थरूर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।
भारत में सांसद बनने से पहले थरूर संयुक्त राष्ट्र में 23 साल तक सेवा दे चुके हैं। थरूर पूर्व राजनयिक भी हैं। उन्होंने कई फिक्शन और नॉन-फिक्शन किताबें भी लिखी हैं। अंग्रेजी भाषा प्रेमियों के बीच थरूर एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं।
बता दें कि कांग्रेस नेता थरूर अपने ट्विटर पोस्ट को लेकर भी काफी लोकप्रिय रहते हैं। उन्होंने कई बार शायद ही कभी इस्तेमाल होने वाले या कठिन अंग्रेजी शब्दों को उनकी मीनिंग के साथ ट्वीट किया है। इन शब्दों के सामने आने के बाद नेटिज़न्स अपना सिर खुजलाने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications