मांसाहारी थे और कभी कभी शराब भी पीते थे स्वामी विवेकानंद: शशि थरूर
तिरूवनंतपुरम। अपने बयानों के कारण समय समय पर चर्चा में रहने वाले मानव संसाधन विकास मंत्री शशि थरूर फिर से चर्चा में आ गये हैं। 11 सितंबर को तिरूवनंतपुरम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया, जिसमें शशि थरूर ने बयान दिया कि विवेकानंद किसी खास वर्ग या समूह से ही ताल्लुक नहीं रखते हैं। वह मांसाहारी थे और कभी कभी शराब भी पीते थे। जिस पर राज्य के भाजपा नेता ओ. राजगोपाल ने कहा है कि थरूर को अपना बयान वापस ले लेना चाहिए और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
इसी मामले पर केरल के भाजपा अध्यक्ष वी. मुरलीधरन ने कहा है कि जिस कार्यक्रम में शशि थरूर ने यह बयान दिया है, उसमें वह भी मौजूद थे। मुरलीधरन का कहना है कि अगर थरूर ने माफी नहीं मांगी तो हम उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही करेंगे।

वहीं शशि थरूर ने कहा है कि उन्होने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है। उन्होने भाजपा पर चुनाव के कारण गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हजारों संघी उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होने मीडिया चैनलों पर भी कार्यक्रम कवर करने, भाषण न सुनने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications