Shashi Tharoor: दिलफेंक इमेज से लेकर पार्टी से बगावत तक, विवादों के पोस्टर बॉय हैं शशि थरूर
Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) हमेशा से ही विवादों में रहे हैं. अपनी लाइफस्टाइल से लेकर प्रेम प्रसंग, पत्नी की आत्महत्या मामले में नाम आने से लेकर पार्टी लाइन के विरुद्ध जाने जैसे कई विवाद उनसे जुड़े रहे हैं। हालिया विवाद ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है। केंद्र सरकार ऑपरेशन की सफलता और पाकिस्तान के दुष्प्रचार का खंडन करने के लिए सर्वदलीय डेलिगेशन को विदेश भेज रही है। इस डेलिगेशन में शशि थरूर का भी नाम है। हालांकि, कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनका नाम पार्टी की सूची में नहीं था। कांग्रेस सांसद थरूर के राजनीतिक जीवन से जुड़े ऐसे विवादों की लंबी फेहरिस्त है। आइए जानते हैं उनके करियर के 5 सबसे बड़े विवाद...
Shashi Tharoor कर चुके हैं पीएम मोदी की तारीफ

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor कितनी बार दे बैठे दिल? 3 बीवियों में पहली कौन? किससे कितने बच्चे? पढ़ें शशि थरूर की 'इश्कियां'
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना
कांग्रेस शीर्श नेतृत्व के फैसले को चुनौती देना शशि थरूर का पुराना शगर रहा है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और हार गए थे। बताया जाता है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उनके इस कदम से खुश नहीं था। थरूर ने कई बार अपनी पार्टी पर टैलेंट की अनदेखी का भी आरोप लगाया है।
सुनंदा पुष्कर आत्महत्या केस में नाम आना
शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लक्जरी होटल में हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने थरूर को आरोपी बनाया था और उन पर 498A और 306 के तहत चार्जशीट दायर की गई थी। अगस्त 2021 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने थरूर को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। थरूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पुष्कर अच्छी महिला थीं, लेकिन वह मानसिक अवसाद से गुजर रही थीं।
यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor: शशि थरूर ने पार की लक्ष्मण रेखा? जानिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया जवाब?
पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से प्रेम संबंध
शशि थरूर की पत्नी की आत्महत्या के बाद उन पर आरोप लगे थे कि उनके पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से प्रेम संबंध की वजह से सुनंदा ने आत्महत्या की। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मेहर तरार से लंबी पूछताछ भी की थी। हालांकि, थरूर ने हमेशा इससे इनकार किया। वैसे थरूर की कुछ तस्वीरें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ वायरल हुई थीं। तब उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि महुआ उनके लिए बेटी समान हैं।
पद के दुरुपयोग का आरोप
यूपीए 2 में शशि थरूर को राज्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन तभी उन पर आरोप लगे कि अपनी तत्काली गर्लफ्रेंड सुनंदा पुष्कर जिस फर्म के लिए काम करती थीं उसे आईपीएल टीम की फ्रेंचाइजी दिलाने के लिए उन्होंने अपने मंत्री पद का दुरुपयोग किया था। इस विवाद के बाद उनकी मंत्री पद से छुट्टी हो गई, लेकिन करीब ढाई साल बाद फिर उन्हें मनमोहन सिंह मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications