'गांधी परिवार पर सवाल उठाने के कारण हो रहा दुर्व्यवहार', कांग्रेस समर्थकों पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का आरोप
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बताया कि एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने उनके पिता प्रणब मुखर्जी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि यह आरोपी कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है।

इतना ही नहीं, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस अपमानजनक टिप्पणी के पीछे की वजह भी उजागर की है। आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों पर पिछले हफ्ते एक साक्षात्कार में गांधी परिवार की भूमिका पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। मुखर्जी ने दावा किया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा फॉलो किए जाने वाले एक समर्थक ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में गंदी बातें कही।
पिछले हफ्ते शर्मिष्ठा मुखर्जी ने क्या कहा था
दिवंगत कांग्रेस नेता के साथ अपनी बातचीत पर एक किताब लिखने वाली मुखर्जी ने पिछले सोमवार को कहा था कि वह पार्टी को लेकर चिंतित हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि लेकिन एक कांग्रेस समर्थक और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैं पार्टी को लेकर चिंतित हूं। और निश्चित रूप से नेतृत्व के लिए नेहरू-गांधी परिवार से बाहर देखने का समय आ गया है। कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या वह आज सचमुच अपनी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। क्या बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता, समावेशिता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जो कांग्रेस के मूल में रही है, का व्यवहार में पालन किया जा रहा है?












Click it and Unblock the Notifications