कौन हैं Shark Tank India के सबसे अमीर जज, 30 साल के इस बिजनेसमैन की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

Shark Tank India 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में इस बार चार या पांच नहीं 12 जज आपको दिखाई दे रहे होंगे। हर एपिसोड में आपको नए जज देखने को मिलते होंगे। पुराने 6 जजों के अलावा सीजन-3 में 6 और नए जज भी दिखाई दे रहे हैं।

अब तक आपने जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल, ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल और इनशॉर्ट्स के CEO अजहर इकबाल, एडलवाइस म्यूचुअल फंड की CEO राधिका गुप्ता को नए चेहरे के तौर पर देखा होगा।

Shark Tank India 3

कुछ दिनों में आपको Acko के मालिक वरुण दुआ और अपग्रेड के को-फाउंडर रोनी स्क्रूवाला भी दिखेंगे। इसके अलावा पहले इस शो के 6 जाने-माने जज तो है हीं, जिनके नाम हैं, अनुपम मित्तल, विनीता सिंह , नमिता थापर, अमन गुप्ता, अमित जैन, पीयूष बंसल हैं।

तो आइए हम आपको इन सभी 12 जजों की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं, इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे, इन सभी 12 जजों में सबसे अमीर कौन है?

1.Aman Gupta Net Worth: अमन गुप्ता की संपत्ति

boAt के को-फाउंडर और CMO अमन गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 700 करोड़ रुपये है। अमन गुप्ता की कंपनी boAt इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है जो इयरफोन, हेडफोन स्टीरियो, ट्रैवल चार्जर, स्मार्ट वॉच और बहुत कुछ जैसे उत्पाद बेचता है।

2. Anupam Mittal Net Worth: अनुपम मित्तल की संपत्ति

अनुपम मित्तल Shaadi.com और People Group के फाउंडर और सीईओ हैं। अनुपम मित्तल की अनुमानित कुल संपत्ति 185 करोड़ रुपये है।

3. Namita Thapar Net Worth: नमिता थापर की संपत्ति

नमिता थापर एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक ( (इंडिया बिजनेस) हैं, जिनके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्टेबल्स शामिल हैं। नमिता थापर की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये है।

4. Peyush Bansal Net Worth: पीयूष बंसल की संपत्ति

पीयूष बंसल लेंसकार्ट.कॉम (Lenskart.com) के फाउंडर और सीईओ हैं। पीयूष बंसल की कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ रुपये है।

5. Vineeta Singh Net Worth: विनीता सिंह की संपत्ति

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक और सीईओ हैं। उनर्क कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये है।

6. Amit Jain Net Worth: अमित जैन की संपत्ति

अमित जैन CarDekho ग्रुप के सीईओ और सह-संस्थापक हैं, यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको पुरानी और नई कारें खरीदने की अनुमति देता है। अमित जैन की कुल संपत्ति लगभग 2,900 करोड़ रुपये है।

7. Ritesh Agarwal Net Worth: रितेश अग्रवाल की संपत्ति

30 वर्षीय रितेश अग्रवाल OYO रूम्स के फाउंडर और सीईओ हैं। रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे अमीर युवा अरबपति हैं, जिन्होंने अपनी कंपनी अपने दम पर खड़ी की है। रितेश अग्रवाल ही वो जज हैं, जो शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के सबसे अमीर जज हैं। इनकी संपत्ति 16,000 करोड़ रुपये की है।

8. Deepinder Goyal Net Worth: दीपिंदर गोयल की संपत्ति

दीपिंदर गोयल एक भारतीय बहुराष्ट्रीय रेस्तरां एग्रीगेटर और खाद्य वितरण कंपनी जोमैटो (Zomato) के फाउंडर और सीईओ हैं। दीपिंदर गोयल की कुल संपत्ति लगभग 2,000 करोड़ रुपये है।

9. Azhar Iqubal Net Worth: अज़हर इक़बाल की संपत्ति

अजहर इकबाल InShorts के को-फाउंडर और सीईओ हैं। इनकी कंपनी InShorts जो एक एग्रीगेटर ऐप है, जो उन लोगों के लिए 60 शब्दों में समाचार लेखों का सारांश प्रस्तुत करता है जो लंबे लेख पढ़ना पसंद नहीं करते हैं। इनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये है।

10. Radhika Gupta Net Worth: राधिका गुप्ता की संपत्ति

राधिका गुप्ता एडलवाइस म्यूचुअल फंड (delweiss Mutual Fund) की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं, जिन्होंने केवल पांच सालों में 1 ट्रिलियन रुपये की म्यूचुअल फंड कंपनी बनाई हैं। राधिका गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 41 करोड़ रुपये है।

11. Ronnie Screwvala Net Worth: रोनी स्क्रूवाला की संपत्ति

ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म अपग्रेड के को-फाउंड और चेयरपर्सन रोनी स्क्रूवाला की कुल संपत्ति 12,800 करोड़ रुपये है।

12. Varun Dua Net Worth: वरुण दुआ की संपत्ति

वरुण दुआ Acko जनरल इंश्योरेंस के सीईओ हैं, जो 16 शहरों में 2 मिलियन से अधिक वाहनों के लिए मोटर, स्वास्थ्य और अन्य बीमा उत्पाद पेश करता है। वरुण दुआ भारत के सबसे तेज़ और सबसे युवा यूनिकॉर्न में से एक है, जिसका मूल्य $1 बिलियन से ज्यादा है। हालांकि, उनकी कुल संपत्ति का खुलासा नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+