'चला गया... तुम सब तो ठंडे ही हो सब', अनुपम मित्तल के कमेंट पर अशनीर ग्रोवर का तगड़ा जवाब, देखें Video
Ashneer Grover Reply to Anupam Mittal: शार्क टैंक इंडिया (Shark tank india) के पहले सीजन के बाद से ही अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)ने खुद को शो से अलग कर लिया था, लेकिन वो अक्सर अपने अंदाज के लिए चर्चाओं में रहते हैं। ऐसे ही सीजन 3 के एक एपिसोड में अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) के गुस्से पर किए गए तंज पर अब अशनीर ग्रोवर ने पलटवार किया है।
दरअसल, सीजन 3 के एक एपिसोड में शादी डॉट कॉम के फाउंडर और शार्क टैंक के जज अनुपम मित्तल ने अशनीर ग्रोवर पर तंज कसते हुए कहा था कि, 'जिसे गुस्सा आता था वह गया'। जिस पर अब अशनीर ग्रोवर का तगड़ा रिएक्शन आया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
हुआ यूं कि एक शार्क टैंक सीजन 3 के एक एपिसोड में एक पिचर गुस्से को काबू में करने के लिए बिजनेस आइडिया लेकर आया। जैसे ही पिचर ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा, "शार्क आपको भी ऐसा गुस्सा आता होगा ना?" इस पर शार्क अनुपम मित्तल कहते हैं, "जिसको आता था, वो चला गया।"
Recommended Video
दूसरे शॉर्क भी नहीं रोक पाएं हंसी
हालांकि अनुपम मित्तल ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह समझने में किसी को देरी नहीं लगी कि उनका इशारा किसकी ओर था। इसके बाद उनकी बात सुनकर नमिता थापर और विनीता सिंह हंसने लगती हैं। साथ ही अमन गुप्ता और दूसरे शार्क भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
अशनीर ग्रोवर का तगड़ा जवाब, देखें Video
वहीं अब इस पूरे मामले पर अशनीर ग्रोवर का जवाब सामने आया है। अशनीर ग्रोवर ने एक इवेंट में इस पर अपना रिएक्शन दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर ने साझा किया है, जिसमें अशनीर ग्रोवर स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं।
'तुम सब तो ठंडे हो ना? गर्मी कहां है तुममे?'
वीडियो में अनुपम मित्तल के कमेंट पर अशनीर ग्रोवर ने कहा, 'मित्तल साहब की उम्र हो गई है, जनरली बोल रहा हूं। गुस्से वाला चला गया, तो फैक्ट है ना गलत तो कुछ नहीं बोला मित्तल साहब ने उस तरीके से... चला गया... तुम सब तो ठंडे हो ना? गर्मी कहां है तुममे? तभी तो पहले सीजन की टीआरपी देख लो... दूसरे और तीसरे सीजन की टीआरपी देख लो... सब पता चल जाएगा।'
इसके बाद ग्रोवर कहते हैं, "और मित्तल साहब को एक चीज और बताना चाहूंगा, भाईसाहब, जो पहले सीजन में चला गया वो था GOAT, और तुम सब तीसरे सीजन में अभी भी ऑडिशन ही कर रहे हो शार्क बनने के लिए।"












Click it and Unblock the Notifications