'इतना बेहूदा नाम है, क्या है ये...', जब अंडरवियर की कंपनी को देख भड़के Shark Tank के जज, हुआ खूब हंगामा

Shark Tank India 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के 12वें एपिसोड में कई दिलचस्प एन्ट्रोपनोर और पिचर्स आए। लेकिन इस सब के बीच एक ऐसा बिजनेस आइडिया, जिसने सभी शार्क या जजों को चौंका दिया।

ये बिजनेस का एक अंडरगारमेंट ब्रांड का। एक ऐसा ब्रैंड जो सिर्फ पुरुषों के लिए अंडरगारमेंट्स बनाता है। इस कंपनी का नाम उन्होंने बहुत ही अजीब सा रखा था, जिसपर Shaadi.com और People Group के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल भड़क गए।

Shark Tank India 3

अनुपम के साथ-साथ boAt के को-फाउंडर और CMO अमन गुप्ता, शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर विनीता सिंह, लेंसकार्ट.कॉम के फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल और OYO रूम्स के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल भी नाराज दिखे।

आखिर क्यों Shark Tank के जज को पंसद नहीं आई ये अंडरगारमेंट्स कंपनी

  • इस कंपनी का नाम ''2Ballz'' है, जो जजों को बहुत अजीब लगा। इस ब्रांड के को-फाउंडर अंकित, अंशुमान और मोहित ने अपनी लाखों की नौकरी छोड़कर की है।
  • पिचर्स ने शो में प्रवेश किया और जैसे ही जजो को अपने ब्रांड का परिचय दिया तो पहले सारे शार्क हंस रहे थे लेकिन बाद में सभी नाराज दिखे।
  • अंडरगारमेंट्स ब्रांड के पिचर्स का तर्क था कि कैसे वे आज पुरुषों के सामने आने वाली एक बड़ी समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि, ब्रांड नाम और विचार कुछ ऐसा नहीं था जो शार्क को दिलचस्प लगा।
  • जजों ने उन तीनों से उनके प्रोडक्ट के डिमांड, बिक्री और फायदे के बारे में पूछताछ की। मोहित ने खुलासा किया कि कंपनी की 5% इक्विटी के लिए उनकी मांग 30 लाख है।

जब अनुपम मित्तल हो गए गुस्सा

बाद में उन्होंने जब शार्क को प्रोडक्ट दिखाए तो अमन ने तो प्रोडक्ट देखने से भी मना कर दिया। वहीं बाकी शार्क ने भी प्रोडक्ट देखने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

अनुपम मित्तल ने गुस्से में उनसे पूछा कि क्या यह असल में कुछ ऐसा प्रोडक्ट आपने बनाया है, जिसके लिए आपको अपनी नौकरी छोड़नी चाहिए थी। आप अच्छा-खासा तीनों लाखों में कमा रहे थे।

अनुपम ने कहा, ''आप लोग अपनी-अपनी नौकरियों में कुल मिलाकर लगभग पांच लाख कमा रहे थे। हालांकि, आप सभी ने उसे छोड़कर यह बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया। ऐसे बहुत सारे बाजार में ब्रांड हैं जो बहुत अच्छा कर रहे हैं और आपके द्वारा लाया गया बिजनेस आइडिया, अच्छा भी नहीं है। साथ ही प्रोडक्ट और कलर ऑप्शन भी उतने अच्छे नहीं हैं। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके लिए आपको अपनी नौकरियां छोड़नी चाहिए थीं।''

'एक तो ब्रैंड नाम बहुत ज्यादा बेहूदा है...'

जैसे ही वे अपने ब्रांड के बारे में और ज्यादा समझाने की कोशिश करते हैं, विनीता सिंह ने कहा, "एक तो ये ब्रांड नाम बहुत ज्यादा बेहूदा है। सॉरी मुझे ऐसे शब्दों के लिए माफ कीजिएगा लेकिन यही सच है। तुम्हारे ब्रांड का नाम बिल्कुल अच्छा नहीं है।''

विनीता ने कहा, ''सच में आपके ब्रांड का नाम बहुत ज्यादा खराब है। यह ऐसा है जैसे आप अपने ग्राहकों को खुद ही कह रहे हो कि हमारा प्रोडक्ट मत लीजिए।''

बाद में विनीता ने बताया कि उनकी कंपनी के पास अब तक केवल 1000 ग्राहक हैं। विनीता ने यह भी कहा कि आपके प्रोडक्ट के कलर भी अच्छे नहीं है। दूसरी ओर अमन ने कहा कि वे जो कुछ भी आप हल करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आज पुरुषों के सामने आने वाली समस्या भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+