दिल्ली में सरकार के बेहतर प्रदर्शन का आप को पंजाब में मिला फायदा: शरद पवार
नई दिल्ली, 11 मार्च। भारतीय जनत पार्टी ने जिस तरह से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में जीत दर्ज की उसके बाद एक बार फिर से पार्टी चारो राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन भाजपा को पंजाब में हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी को यहां सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली है, जबकि हर किसी को चौंकाते हुए आम आदमी पार्टी ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 92 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा है। शरद पवार ने कहा कि पंजाब में चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सरकार के बेहतर प्रदर्शन का फायदा मिला है।
Recommended Video

पंजाब में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद शरद पवार ने कहा कि पंजाब के किसानों में गुस्सा था जोकि चुनाव के नतीजों में सामने आया है। पंजाब के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को यहां हराया है और नई पार्टी को मौका दिया है। बता दें कि भाजपा को पंजाब में सिर्फ 2 सीट तो कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत दर्ज करके आम आदमी पार्टी यहां सरकार का गठन करने जा रही है। पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है।
भगवंत मान की बात करें तो उन्होंने धुरी सीट से 58 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। तीन हफ्ते पहले ही अरविंद केजरीवाल ने मान के नाम का ऐलान किया ता। उन्होंने लिखकर भी दिया था कि भगवंत मान 51 हजार से अधिक वोटों से जीतेंगे। यही नहीं केजरीवाल ने कहा था कि चन्नी अपनी दोनों ही सीटों से चुनाव हारने जा रहे हैं। बता दें कि चन्नी भदौर सीट से 37558 वोट से हार गए, उन्हें आप के जगरूप सिंह गिल ने हराया। जबकि चमकौर में भी चन्नी को 7942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications