हमने शरद पवार से पद पर रहने का अनुरोध किया- जयंत पाटिल

एनसीपी दफ्तर में आज अहम बैठक होने वाली है। जिस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

Sharad Pawar

वैसे तो शरद पवार ने अपनी ही पार्टी में अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन इससे पूरे महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना समेत सभी पार्टियों की नजर नए अध्यक्ष पर है। वहीं दूसरी ओर आज यानी शुक्रवार को पवार अपने पार्टी के नेताओं और सहयोगियों के साथ अहम बैठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही इसमें कुछ बड़ा फैसला होगा। पढ़ें इस खबर से जुड़ी हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
May 05, 2023, 3:25 PM IST

सूत्रों के मुताबिक ऐसा लग रहा शरद पवार अभी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
May 05, 2023, 1:58 PM IST

NCP नेता जयंत पाटिल ने कहा कि पैनल ने शरद पवार से फिलहाल इस्तीफा नहीं देने का अनुरोध किया है। समिति ने यह कहते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया कि शरद पवार पार्टी प्रमुख पद पर बने रहेंगे। हो सकता है कि उन्होंने(शरद पवार) नए चेहरों को मौका देने के लिए यह फैसला लिया हो लेकिन हमने उनसे अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।
May 05, 2023, 12:27 PM IST

देश के नेता शरद पवार जी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था जिसे एक मत से नामंजूर किया जाता है और हम उनसे विनती करते हैं कि वे पद पर कायम रहें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हमने ये फैसले लिया है: प्रफुल्ल पटेल
May 05, 2023, 12:26 PM IST

पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं: प्रफुल्ल पटेल
May 05, 2023, 12:26 PM IST

कई नेताओं ने पवार साहब से मुलाकात की और हमने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है। ना केवल NCP नेताओं बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया: प्रफुल्ल पटेल
May 05, 2023, 12:25 PM IST

एनसीपी उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शरद पवार ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की। आज हमने समिति की बैठक की।
May 05, 2023, 11:47 AM IST

पार्टी प्रमुख शरद पवार द्वारा पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद मुंबई में NCP की कोर कमेटी की बैठक चल रही है।
May 05, 2023, 11:46 AM IST

NCP की कोर कमेटी ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।
May 05, 2023, 10:54 AM IST

एनसीपी की बैठक पर महाराष्ट्र पीसीसी चीफ नाना पटोले ने कहा कि ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, वे फैसला लेंगे।
May 05, 2023, 10:42 AM IST

नए अध्यक्ष का चयन करने के लिए 18 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की बैठक आज होनी है। ऐसे में माना जा रहा कि पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है।
May 05, 2023, 10:40 AM IST

कार्यकर्ता लगातार शरद पवार से इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे। उनके समर्थन में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं।
May 05, 2023, 10:30 AM IST

मुंबई में पार्टी कार्यालय के बाहर NCP कार्यकर्ताओं ने NCP प्रमुख शरद पवार के समर्थन में नारेबाजी की।
May 05, 2023, 10:28 AM IST

एनसीपी नेता अजीत पवार मुंबई में पार्टी कार्यालय पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+