शनाया कपूर के परफेक्ट बेली-डांस मूव्स देख नव्या नंदा के पेट में हुआ दर्द, देखें वीडियो

मुंबई, 13 जुलाई। बॉलीवुड की अपकमिंग एक्‍ट्रेस और संजय कपूर की बेटी शयाना कपूर ने हाल ही में करवाए फोटोशूट में गार्जियस लुक में नजर आईं थी। सोशल मीडिया पर अपनी तस्‍वीरें शेयर करने के बाद शयाना ने अपना बेली डांस का बड़ा ही हॉट वीडियो शेयर किया है। संजय कपूर की बेटी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस के अलावा अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नंदा ने भी शयाना के इस वीडियो पर कमेंट किया है।

शनाया कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस

शनाया कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस

बता दें संजय कपूर की बेटी शयाना कपूर बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में है। शयाना कपूर क्लासिकल ही नहीं बेली डांस तक की ट्रेनिंग ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शशनाया ने अपनी एक बेली डांस वीडियो शेयर किया है। शनाया कपूर अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाने से कभी नहीं कतराती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके डांस के कई वीडियोज हैं। फैंस के लिए जो नई क्लिप शेयर की है, उसमें उन्हें बेली-डांस मूव्स करते हुए देखा जा सकता है। करीबी दोस्त नव्या नवेली नंदा की सबसे मजेदार प्रतिक्रिया है।

शनाया कपूर ने अपने बेली-डांस मूव्स दिखाए

शनाया कपूर ने अपने बेली-डांस मूव्स दिखाए

शनाया कपूर का नया इंस्टाग्राम वीडियो इस बात का सबूत है कि स्टार किड अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वह कुछ महीनों से अपनी प्रशिक्षक संजना मुथरेजा से बेली डांस की शिक्षा ले रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शयाना ने लिखा "हम कोरियोग्राफी कैसे सीखते हैं, पैक्टिस के साथ।

नव्‍या नवेली ने शयाना का वीडियो देख दिया ये रिएक्‍शन

नव्या नवेली नंदा शनाया कपूर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से शायद ही कभी चूकती हैं। वह शनाया के इस बेली डांस पोस्ट पर टिप्पणी करने वालों में सबसे पहले थीं। नव्या ने लिखा, "यह देखकर मुझे पेट में दर्द हो गया है।" शनाया कपूर के पिता, संजय कपूर ने इस वीडियो को देखकर दिल का इमोजी पोस्‍ट किया है।

शनाया कपूर की आने वाली फिल्‍म

शनाया कपूर की आने वाली फिल्‍म

शयाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड में शनाया कपूर अपने बड़े डेब्यू का इंतजार कर रही हैं। वह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम करेंगी। निर्देशक ने ट्विटर पर आधिकारिक घोषणा की कि शनाया इस जुलाई में अपनी पहली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर देगी। इससे पहले शनाया ने कजिन जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+