'ये तो राहुल गांधी से कॉम्पिटिशन कर रहीं', BJP ने कांग्रेस नेता शमा को 'गणित इस्लाम' वाले बयान पर किया ट्रोल
Shama Mohamed: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद फिर से अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने दावा किया है कि गणित का परिचय इस्लाम के जरिए हुआ है। शमा मोहम्मद के इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसपर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतिक्रिया दी है।
शमा मोहम्मद ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "गणित इस्लाम के जरिए आया है।" उनके इस दावे के बाद भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने उनकी टिप्पणी की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेतुके बयानों से की है।

भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालनीय ने कहा, ''मुझे लगता है कि उन्होंने (शमा मोहम्मद) यह फैसला कर लिया है कि राहुल गांधी अकेले कांग्रेस में सभी बेतुके बयान नहीं दे सकते। ये भी राहुल गांधी से कॉम्पिटिशन कर रही हैं।''
'कांग्रेस पार्टी में कई लोग हैं, जो राहुल गांधी से कॉम्पिटिशन कर सकते हैं'
अमित मालवीय के कटाक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई लोग राहुल गांधी से कॉम्पिटिशन कर सकते हैं। शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, "वैसे अमित मालवीय, कांग्रेस में कई लोग हैं जो बेतुके बयानों के मामले में राहुल गांधी को टक्कर दे सकते हैं, लेकिन क्या आपने कांग्रेस के "धर्मनिरपेक्ष ब्रिगेड" की उस खौफनाक, वाक्पटु और सुविधाजनक चुप्पी पर ध्यान दिया है, जब उग्र कट्टरपंथियों ने मोहम्मद शमी को निशाना बनाया, जो राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हैं? वे रोहित शर्मा को उनके "वजन" के लिए गाली दे सकते हैं- वे हिंदू आतंकवाद और सनातन समाप्त जैसे शब्दों का प्रयोग करके पूरे शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय को निशाना बनाते हैं, लेकिन वे इस्लामी कट्टरपंथियों पर एक भी शब्द नहीं बोल सकते, क्योंकि वोटबैंक मायने रखता है।"












Click it and Unblock the Notifications