शक्तिकांत दास G20 में भारत के लिए शेरपा नियुक्त किए गए

नई दिल्ली। सरकार के पूर्व आर्थिक सलाहकार और सीनियर ब्यूरोक्रेट शक्तिकांत दास को जी20 में भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि डीईए के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास को जी-20 में विकास संबंधी वार्ता के लिए 31 दिसंबर 2018 तक के लिए समूह में भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है। दास ने अरविंद पनगाढिया की जगह ली है।

शक्तिकांत दास G20 में भारत के लिए शेरपा नियुक्त किए गए

नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अरविंद पनगाढिया के इस्तीफे के बाद जी20 में भारत के लिए शेरपा का पद खाली था। पनगाढिया ने पीएम मोदी को कहा था, 'विश्व में भारत की भूमिका बढ़ रही है। मैंने पीएम को सुझाव दिया था कि शायद हमें एख फुल-टाइम शेरपा रखने की जरूरत है। दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है। शेरपा जी-20 सदस्य देशों के नेताओं का प्रतिनिधि होता है जो सम्मेलन के अजेंडे के बीच समन्वय बनाता है।

शक्तिकांत दास दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हैं। आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास ज्वॉइंट सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस और डिपार्टमेटं ऑफ एक्सपेंडिचर जैसे विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दास इसी साल वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+