शैलजा मर्डर केस: बेहद रंगीन मिजाज है मेजर हांडा, इस डेटिंग साइट पर खूबसूरत महिलाओं से करता था दोस्ती और फिर...
नई दिल्ली। मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या का आरोपी निखिल हांडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने आला ए कत्ल बरामद करने के लिए आरोपी मेजर को मेरठ लेकर गई। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है पुलिस को मेजर हांडा के निजी जिंदगी के काले कारनामे सामने आ रहे हैं। अब पुलिस का कहना है कि आरोपी निखिल हांडा ने डेटिंग साइट के जरिए एक और महिला से दोस्ती की थी और शैलजा की हत्या करने के बाद उसने उस महिला को फोन भी किया था। पुलिस ने यह भी बताया कि वह खासा रंगीन मिजाज है। वो डेटिंग साइट (QuackQuack.In) पर लड़कियों से चैटिंग करता था। उसने कई फेक प्रोफाइल बना रखे थे। विस्तार से जानिए सबकुछ

निखिल की पत्नी को उसकी रंगीनमिजाजी के बारे में पता था इसलिए...
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में निखिल ने इस युवती को अपने बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन समय के साथ प्रगाढ़ता बढ़ी तो उसने उसे अपनी असली पहचान बता दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि निखिल की कुछ और गर्लफ्रेंड भी हैं। निखिल हांडा की पत्नी को शायद पति की रंगीनमिजाजी के बारे में पता था। इसलिए दंपती के रिश्ते तल्ख थे।

निखिल की कथित गर्लफ्रेंड ने पुलिस को ये बातें बताईं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को हुई पूछताछ के दौरान निखिल की कथित गर्लफ्रेंड ने बताया कि दो साल पूर्व उसकी और निखिल की डेटिंग साइट पर चैटिंग के जरिये बातचीत होनी शुरू हुई थी। निखिल की गर्लफ्रेंड ने पुलिस से कहा कि वह कभी भी शैलजा से नहीं मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर महिला को दोबारा बुलाया जा सकता है। आपको बता दें कि आरोपी मेजर निखिल हांडा दिल्ली के साकेत का रहने वाला है। उसके पिता नेवी में अफसर हैं। निखिल की तैनाती नागालैंड के दीमापुर में थी। 2 महीने पहले तक मेजर अमित द्विवेदी और उनकी पत्नी शैलजा द्विवेदी भी दीमापुर में थे। मेजर अमित और मेजर निखिल दोनों अच्छे दोस्त थे।

मेरठ से हुआ था निखिल गिरफ्तार
बता दें कि शैलजा के हत्या के आरोपी निखिल हांडा को पुलिस मेरठ से गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। लेकिन पुलिस के मुताबिक वह पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। शैलजा की हत्या करने के कुछ देर तक वह दिल्ली में घूमता रहा और फिर मेरठ चला गया। उसका फोन कुछ सेकेंड के लिए ही ऑन किया था जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ढूंढ़ निकाली और गिरफ्तार कर लिया।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications