बेटी सुहाना संग नए लुक में नजर आए Shahrukh Khan, मुंबई एयरपोर्ट पर किए गए स्पॉट...Video Viral

Shahrukh Khan Suhana Khan: बॉलीवुड (Bollywood) के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हाल ही में अपने बेटे अबराम और बेटी सुहाना (Suhana Khan) संग मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट किए गए। बताया जा रहा है कि सुहाना खान अपनी आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो रही थीं, उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने खुद पिता शाहरुख खान पहुंचे थे। मुंबई एयरपोर्ट के गेट पर कार से उतरते शाहरुख खान और सुहाना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बेटी सुहाना संग स्पॉट किए गए शाहरुख खान

बेटी सुहाना संग स्पॉट किए गए शाहरुख खान

वीडिया में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी रेड कलर की कार से बेटी सुहाना संग बाहर निकलते हैं। हालांकि वीडियो में शाहरुख और सुहाना के चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, दोनों ने मास्क पहना हुआ है। इस बीच एक्टर के सुरक्षा में लगे गार्ड भी उन्हें कैमरे से बचाते नजर आए। बता दें कि वीडियो में शाहरुख लंबे बालों में ब्लैक कलर की कैप लगाए दिखाई दिए।

कैमरे में कैद हुआ शाहरुख का नया लुक

कैमरे में कैद हुआ शाहरुख का नया लुक

मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुआ शाहरुख खान का नया लुक अब वायरल हो गया है। बता दें कि उन्होंने यह अवतार अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' के लिए अपनाया हुआ है। सुहाना खान के जुड़ी खबरों की बात करें तो बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संकट के चलते वह कई महीनों से अपनी बढ़ाई से दूर हैं। वह लंबे समय से परिवार संग मुंबई में रह रही हैं।

आगे की पढ़ाई को लिए न्यूयॉर्क रवाना हुईं सुहाना

आगे की पढ़ाई को लिए न्यूयॉर्क रवाना हुईं सुहाना

इस बीच कोरोना वायरस गाइडलाइन में ढील के बाद स्कूल-कॉलेजों को खोलने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है, ऐसे में आगे कि पढ़ाई के लिए अब सुहाना खान न्यूयॉर्क रवाना हो गई हैं। बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अपनी बोल्ड फोटो को लेकर कई बार वह सुर्खियों में आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे शाहरुख

दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे शाहरुख

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आखिरी बार बड़े पर्दे पर शाहरुख खान को फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। दो साल के लंबे ब्रेक के बाद अब वह जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में होंगी, आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका की यह एक साथ चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आए थे।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: कंगना का दावा- मणिकर्णिका की कामयाबी से जल उठे थे बॉलीवुड माफिया, तभी उड़ाया मैकेनिकल हॉर्स का मजाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+