'देशद्रोही हैं शाहरूख खान, जिनका दिल पाकिस्तान में ही रहता है'
नई दिल्ली।असहिष्णुता मु्द्दे पर भारत में बहस बढ़ती ही जा रही है, एक तरफ देश के केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली लोगों और मीडिया में बयान दे रहे हैं कि देश में कहीं भी असहिष्णुता का माहौल नहीं है तो वहीं दूसरी ओर साहित्यकार और कलाकार अलग तरह से विरोध जताते हुए अपने अवार्ड वापस कर रहे हैं।
लेकिन इस जंग में सियासी रंग उस समय और गहरा हो गया जब बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म स्टार शाहरुख खान को देशद्रोही कह डाला।कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर लिखा कि शाहरुख खान रहते तो भारत में हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तान के लिए ही धड़कता रहता है। उनकी फिल्मों यहां करोड़ों कमाती हैं पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है, यह देशद्रोह नहीं तो क्या?
आपको बता दें कि बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने न्यूज चैनल आज तक से खास बातचीत में कहा था कि देश में थोड़ी असहिष्णुता बढ़ी है, समाज ही नहीं दुनिया के नौजवान जल्दी रिएक्ट करते हैं लेकिन अफसोस आवाजें ही नहीं नकारात्मक आवाजें ज्यादा हो गई हैं, जो कि अच्छी बात नहीं है इसलिए हमें इस सोच को बढा़वा देना चाहिए कि भारत में सारे धर्म बराबर है।













Click it and Unblock the Notifications