Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने पार्टी के लिए पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत जान चौंक जाएंगे

नई दिल्ली। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का डेब्यू अभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं हुआ है लेकिन वह किसी फिल्म स्टार की तरह ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार वह अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं जिसे उन्होंने न्यू ईयर पार्टी में पहना था। हाल ही में परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए सुहाना अमेरिका से भारत वापस आई थीं। उनके आने की खुशी में न्यू ईयर पर एक्टर शाहरुख खान एक पार्टी रखी जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान सुहाना ने जो ड्रेस पहनी उसकी कीमत को लेकर वह अब चर्चा में हैं।

सुहाना के लिए शाहरुख ने दी पार्टी

सुहाना के लिए शाहरुख ने दी पार्टी

न्यू ईयर पार्टी में सुहाना ने एक ब्लैक ड्रेस पहना जिसपर ड्रैगन का डिजाइन बना हुआ था, इस ड्रेस में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। अब सुहाना के ड्रेस की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पार्टी में सुहाना ने जो ड्रेस पहनी उसे 'वन शॉल्डर बालमैन ड्रेस' कहते हैं, इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की हिल्स पहनी जो ड्रेस के साथ काफी जच रही थी। सुहाना के ड्रेस की कीमत को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन किसी को उसका सही मूल्य पता नहीं है।

ड्रेस की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

ड्रेस की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

आज हम आपको सुहाना के ड्रेस की असली कीमत बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। न्यू ईयर पार्टी में जिस ड्रेस को लेकर सुहाना एक बार फिर सुर्खियों में आई है दरअसल उसकी कीमत 2,09,332 रुपये है। चौंक गए ना? पार्टी में सुहाना जो ड्रेस पहनी उसकी यही कीमत है, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी कमेंट्स आए जिसमें अलग-अलग मूल्य बताए गए लेकिन ड्रेस की सही कीमत वही है जिसका खुलासा हमने अपनी खबर में किया है।

View this post on Instagram

The Khandan's new year♥💞💃 #suhanakhan

A post shared by SUHANA KHAN (@suhanakhan__fb) on

अमेरिका में कर रही हैं पढ़ाई

बता दें कि न्यू ईयर की रात शाहरुख खान की पार्टी में सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और संजय कपूर भी नजर आए। पार्टी की कई सारी तस्वीरें गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है। मालूम हो कि सुहाना अमेरिका में इन दिनों थिएटर की पढ़ाई कर रही हैं और एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद सुहाना बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारे पर हमले के बाद स्वरा भास्कर ने PAK को दिखाया आईना, बोलीं- 'उनकी सभ्यता पर शर्म आती है'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+