शाहरुख की बेटी सुहाना ने गर्लगैंग के साथ की जमकर मस्ती, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इसके बावजूद वो चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लोगों का अक्सर ध्यान खींचती है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ शेयर की गईं सुहाना की तस्वीरें सबका खूब ध्यान खींच रही है। इनमें वो दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में हैं।

सहेलियों संग दिख रही हैं सुहाना
सुहाना की तस्वीरें अक्सर उनके नाम से बने फैज से शेयर की जाती हैं। जो नई तस्वीरें सामने आई हैं। उनमें सुहाना और उनकी दो सहेलियां धूप में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में सुहाना कई सहेलियों के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। इसका कैप्शन है- दोस्ती का मतलब है कि अगर कोई आपकी जिंदगी में आए और फिर कभी आपका साथ न छोड़े।

ट्रोल भी होती रही हैं सुहाना
सुहाना को जहां सोशल मीडिया पर चाहने वालों का प्यार मिलता रहा है तो कई बार भद्दे कमेंट का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी। जिसमें सुहाना कॉफी का मग हाथ में पकड़े बैंच पर बैठी हंसती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर का टॉप और ब्लैक जीन्स पहनी हुई है। टॉप गले की ओर से थोड़ा ज्यादा गहरा है। फोटो में क्लीवेज दिखने को लेकर वो कुछ लोगों के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर काफी खराब कमेंट किए।

न्यूयॉर्क में कर रही हैं पढ़ाईं
सुहाना खान ने लंदन में रहते हुए अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। अब वो अपनी आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयार्क पहुंची हैं। हाल ही में गौरी खान सुहाना से मिलने न्यूयार्क पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में सुहाना के पहले दिन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर भी किया था। सुहाना शाहरुख और गौरी की बहुत लाडली बेटी हैं। सुहाना के दो भाई आर्यन और अबराम हैं।












Click it and Unblock the Notifications