शाहिद कपूर की मां नीलिमा ने खोला राज, बताया जब पंकज से तलाक हुआ तो उनके मासूम बेटे पर क्या गुजरी

मुंबई, 8 मई: शाहिद कपूर की मां एक्‍ट्रेस नीलिमा अज़ीम ने अपने पहले पति पंकज कपूर से तलाक के बारे में बात की। नीलिमा ने बताया कि जब उनका बेटा शाहिद कपूर सिर्फ साढ़े तीन साल का था तभी दोनों ने अलग होने का फैसला किया। नीलिमा ने बताया कि जब उन दोनों ने अलग होने का फैसला किया तो मासूम शाहिद कपूर पर क्‍या असर पड़ा था।

शाहिद के जन्‍म के पहले पंकज चले गए थे मुंबई

शाहिद के जन्‍म के पहले पंकज चले गए थे मुंबई

नीलिमा अजीम ने बताया कि मेरा पति से अलग होने से शाहिद के लिए माहौल में एक बड़ा बदलाव नहीं था, क्योंकि नीलिमा उस समय अपने मां बाप के घर में थी जहां शाहिद कपूर ने अपने जीवन के शुरुआती साल बिताए थे। नीलिमा ने बताया "शाहिद का जन्म दिल्ली में हुआ था, जब मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही थी, तभी फिल्‍म उद्योग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए, पंकज अपने बेटे के जन्म से पहले ही मुंबई चले गए।

नीलिमा की प्रेगनेंसी में भी साथ नहीं थे पंकज कपूर

नीलिमा की प्रेगनेंसी में भी साथ नहीं थे पंकज कपूर

नीलिमा अजीम ने बताया उस समय जब मैंगर्भवती हुई और हमें ये पता चलता इससे पहले ही पंकज बॉम्बे में शिफ्ट हो गए थे और वह फिल्मों और टेलीविजन में अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे। मैंने उसका समर्थन किया था क्योंकि मुझे लगा कि वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली युवक थे जो अपनी पूरी क्षमता को अजमाने के लिए हकदार हैं। मुझे गर्भावस्था के दौरान अपने माता-पिता और मेरे भाई द्वारा बहुत देखभाल की गई थी। बाद में, जब शाहिद का जन्म हुआ, तब हम घर में मेरे माता-पिता के साथ थे।

पंकज और मेरा कभी एक साथ घर नहीं था

पंकज और मेरा कभी एक साथ घर नहीं था

"पंकज और मेरा कभी एक साथ घर नहीं था। शाहिद हमारे साथ दिल्ली में मेरे मां बाप के घर में ही रहते थे। ऐसा नहीं था कि वह अपने पिता के साथ रहे और फिर उन्हें बाहर जाना पड़ा।नीलिमा अजीम ने कहा मेरा बेटा उसी परिवेश में था जिसमें वह पैदा हुआ था, वह हमेशा से था। यह उनके लिए इतना बड़ा अंतर नहीं था, लेकिन निश्चित रूप से, अलगाव और तलाक से फर्क पड़ता है। वह बहुत छोटा था।

शाहिद कपूर की नीलिमा ने की है पर‍वरिश

शाहिद कपूर की नीलिमा ने की है पर‍वरिश

बता दें नीलिमा अजीम ने 1984 में पंकज से तलाक के बाद शाहिद को सिंगल मदर बन कर पाला। उनके पूर्व पति राजेश खट्टर के साथ उनका एक और बेटा ईशान खट्टर है।शाहिद ने 2003 में इश्क विश्क से बॉलीवुड में कदम रखा और तब से कई सफल फिल्मों जैसे जब वी मेट, कामिनी, उड़ता पंजाब, पद्मावत, और कबीर सिंह जैसी फिल्‍में देकर नाम कमाया। वह स्पोर्ट्स ड्रामा जर्सी में उसी नाम की तेलुगु फिल्म की रीमेक में दिखाई देंगे, जिसमें पंकज कपूर भी हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/tamannaah-13208.html?src=hi-oiTamannaah की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया तहलका, देखें Hot Pics
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+