शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने बयां किया दर्द, तोड़ी चुप्पी बताया क्यों नाकाम रही तीनों शादियां ?
मुंबई, अप्रैल 13: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने रुपहलें पर्दे पर खूब कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ में वो नाकाम रहीं। नीलिमा अजीम ने पहली शादी अपने जिगरी दोस्त पंकज कपूर से की और शाहिद कपूर का जन्म हुआ लेकिन अचानक पंकज और नीलिमा अगल हो गए। कुछ सालों बाद नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर की जीवनसंगिनी बनी और ईशान खट्टर को जन्म दिया लेकिन उसके साथ भी नीलिमा की शादी नहीं चली और दोनों में तलाक हो गया। लंबे अरसे बाद नीलिमा अजीम ने अपनी नाकाम शादियों पर खुलकर बात करते हुए अपना दर्द बयां किया।

पंकज कपूर के साथ शादी टूटने के बाद नीलिमा अजीम का ये हुआ था हाल
नीलिमा अजीम ने अपने अजीज दोस्त पंकज कपूर से शादी साल 1979 में की थी इसके बाद 1981 में शाहिद कपूर जन्म हुआ और 1984 में नीलिमा और पंकज एक दूसरे से अलग हो गए। नीलिमा ने बताया मेरे परिवार के लोग बहुत अच्छे थे। कभी सोचा ही नहीं था कि जिंदगी में ऐसा भी होगा कि जिसमें पैर फिसल जाएगा और हम किर जाएंगे। नीलिमा अजीज ने कहा हमारे रिश्ते में रिजेक्शन का कोई सवाल ही नहीं था क्योंकि सब मुझे बहुत प्यार करते थे और मुझे पसंद करते थे। लेकिन अचानक सब कुछ खत्म हो गया। मैंनें असहनीय दर्द, दुख, एंजाइटी, रिजेक्शन और बहुत डर झेला। इस सबसे बाहर आने में मुझे पूरे डेढ़ साल लग गए। हमारा तलाक हम दोनों के लिए ही बहुत कष्टकारी था लेकिन, हमारा दिल टूट चुका था।
ये भी पढ़ें- मौलवी से शादी करने वाली सना खान बुर्ज खलीफा में नाश्ते में पी रही 24K gold प्लेटेड कॉफी, शेयर की फोटो

नीलिमा अजीम की दूसरी शादी क्यों टूटी, एक्ट्रेस ने बताई ये वजह
नीलिमा ने 1991 में राजेश खट्टर से शादी की लेकिन वो भी नहीं चली और ईशान खट्टर के जन्म के बाद 2001 में दोनों अलग हो गए। नीलिमा अजीम ने अपनी शादी नाकाम होने के बारे में बताया कि राजेश खट्टर के साथ मेरी शादी टिक सकती थी अगर कुछ चीजें न होती। मेरे लिए उन बातों को नजरअंदाज करना गलत होता, मेरे लिए वो नामुमकिन था।नीलिमा ने कहा अगर थोड़ा कंट्रोल किया जाता तो उनकी शादी टूटने से बच जाती लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ। हालांकि नीलिमा अजीम का आज भी राजेश खट्टर के साथ अच्छा रिश्ता है। इसका श्रेय नीलिमा अजीम खट्टर की पत्नी वंदना को देती हैं।

नीलिमा ने शाहिद और ईशान को बताया अपनी स्ट्रेन्थ
राजेश खट्टर से अललग होने के बाद नीलिमा ने 2004 में रजा अली खान से शादी और वो भी 2009 में टूट गई। नीलिमा अजीम ने कहा पहली शादी टूटने से उन्हें बहुत दुख हुआ। दूसरी शादी को थोड़ा कंट्रोल करके बचाया जा सकता था लेकिन अफसोस ऐसा हुआ नहीं। नीलिमा ने अपना दुख बयां करते हुए कहा मुंबई में बहुत संघर्ष और प्रेशर हैं, इसके आगे लोक झुक जाते हैं लेकिन मेरे पास उठने और फिर से चलने की झमता है।मेरे दो बेटे शाहिद और ईशान मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा और मेरी खुशी की वजह है।












Click it and Unblock the Notifications