मौलवी से शादी करने वाली सना खान बुर्ज खलीफा में नाश्ते में पी रही 24K gold प्लेटेड कॉफी, शेयर की फोटो
नई दिल्ली। गुजरात के मौलवी से निकाह करने के बाद बॉलीवुड का सदा के लिए अलविदा कर चुकी सना खान सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री को भले ही वो छोड़ चुकी है लेकिन सोशल मीडिया पर शादी के बाद अपने वीडियो और फोटोज शेयर करके अपने फैंस की हार्ट बीट बढ़ाती रहती हैं। सना खान ने इन दिनों अपने मौलवी पति मुफ्ती अनस सैय्यद के साथ बुर्ज खलीफा की सैर पर हैं।

सना खान मौलवी पति संग बुर्ज खलीफा की कर रही सैर
सना खान ने बुर्ज खलीफा में ब्रेकफास्ट में 24K gold प्लेटेड कॉफी पी रही हैं। जिसकी फोटो सना खान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की है। इसके साथ सना खान ने बुर्ज खलीफा की और कई फोटो शेयर की हैं। हालांकि इन फोटोज में सना खान बुर्के में अकेली कॉफी पीती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस सना खान ने शेयर की 24K gold प्लेटेड कॉफी
सना ने मुफ्ती अनस सय्यद के साथ शादी के बाद इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सभी शादी समारोहों की तस्वीरें साझा कीं और अपने प्रशंसकों को अनस के साथ अपने शानदार जीवन के बारे में अपडेट करती रही। वर्तमान में, अभिनेत्री अपने प्यार करने वाले पति के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही है जो उसे एक आश्चर्यचकित नाश्ते की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बुर्ज खलीफा में बैठकर 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड कॉफी का लुफ्त उठाती दिख रही हैं। इस फोटो को यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सना खान ने अचानक बॉलीवुड को कह दिया था अलविदा
सना खान ने पिछले साल अक्टूबर ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था उसके बाद नवंबर में, उसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया जब एक गुजरात बेस्ड मौलवी और हीरा व्यापारी मुफ्ती अनस सैय्यद के साथ निकाल कर लिया था। जिसका वीडियो शेयर सना खान ने किया था जिसमें वो दोनों हाथ से हाथ डाले शादी के जोड़े में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। वेडिंग केक और वीडियो के साथ सना खान सबके सामने आकर बड़ा झटका दिया था।

सना खान मां बनना चाहती है
बता दें कुछ दिन पहले सना खान ने कहा था कि वो अपनी नई लाइफ में खुश हैं और बहुत जल्द मां बनना चाहती हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि मेरे पति चाहते हैं कि मैं टाइम लूं लेकिन मैं जल्दी बच्चा चाहती हूं और मैं कोशिश करूंगी कि मैं एक जिम्मेदार पैरेंट की भूमिका निभाऊं क्योंकि मेरा मानना है कि केवल सरनेम ही नहीं बल्कि आपकी सोच भी पॉसऑन होती है।












Click it and Unblock the Notifications