कोरोना में कुछ इस तरह घर पर वक्त गुजार रहे हैं शाहिद कपूर, मीरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
कुछ ऐसे घर पर वक्त गुजार रहे हैं शाहिद कपूर, मीरा ने शेयर किया वीडियो
मुंबई, 10 जून: देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते ज्यादातर कामकाज बंद हैं। जिसके चलते लोग घरों पर ही समय बिता रहे हैं। फिल्मों से जुड़े लोग भी इससे अछूते नहीं हैं। शूटिंग बंद होने के चलते ज्यादातर फिल्मी सितारें घरों में हैं। ऐसे में अलग-अलग तरह से वो अपना समय बिता रहे हैं। अभिनेता शाहिद कपूर घर पर रहते हुए जमकर कैरम खेल रहे हैं। उनकी पत्नी मीरा कपूर ने शाहिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो कैरम खेल रहे हैं।

मीरा ने वीडियो शेयर किया
मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहिद अपने भाई ईशान खट्टर और मां नीलिमा के साथ कैरम खेल रहे हैं। शाहिद कैरम में अच्छा खेल दिखाते हुए पहले रानी को स्कोर करते हैं और फिर कवर भी हासिल करते हैं। मीरा कपूर ने ये ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'क्वीन एंड कवर विद द शाहिद कपूर, प्रो-लीग जारी है।
मीरा अक्सर शेयर करती हैं वीडियो
मीरा लगातार कुछ ना कुछ सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल यूजर्स को काफी पसंद भी आती हैं। मीरा अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया था, जिसमें वो आम के बाग में वर्कआउट करती दिखी थीं। उनकी ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
'संघी औरतें हॉट नहीं होती' पर भड़कीं कंगना, अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर कर बोलीं- अब बोलना जरा

मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं
मीरा कपूर सोशल मीडिया पर किसी अभिनेत्री की तरह ही लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव भी खूब रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। हाल ही में मीरा ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए डोनेशन कैंपेन भी चलाया है। बता दें कि मीरा और शाहिद कपूर ने 2015 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। शादी के बाद मीरा परिवार की देखभाल में ही ज्यादा समय गुजारती हैं।












Click it and Unblock the Notifications